16,500 रुपए में लिस्ट हुआ नोकिया 6, सिल्वर वैरिएंट
नोकिया 6 स्मार्टफोन 16,500 रुपए में लिस्ट हुआ है, सिल्वर कलर वैरिएंट में है फोन
नोकिया के पहले एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 की बात करें तो यह फोन सबसे पहले कंपनी ने चाइना में ब्लैक कलर वैरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फोन एक अन्य नया वैरिएंट पेश किया है, जो कि फोन का सिल्वर कलर मॉडल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया 6 का सिल्वर कलर वैरिएंट हाल ही में याहू ताईवानी स्टोर में लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कीमत भी दी गई है और फोन कब से मिलेगा यह भी बताया गया है।
नोकिया 6 का सिल्वर कलर वैरिएंट टीडब्ल्यूड 7,790 में दिया गया है, जो कि करीब 16,500 रुपए तक है। फोन की शिपिंग के बारे में साईट पर लिखा है कि यह 10 मई से शिप होगा।
4जीबी रैम 32जीबी इंटरनल
इस नई लिस्टिंग में फोन का 4जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट दिया है। जबकि फोन का चाईनीज वैरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज में आता है। खबर थी कि ग्लोबल वैरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज में मिलेगा। यह फोन का नया वैरिएंट लगता है।
कलर आप्शन
सिल्वर वैरिएंट के अलावा यह कहा जा रहा है कि फोन आर्ट ब्लैक स्पेशल एडिशन में मिलेगा। जिस पर 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। नोकिया 6 आर्ट ब्लैक, मैट ब्लैक, टेम्पर्ड ब्लू और कॉपर कलर में मार्किट में आएगा।
स्पेसीकेशन
नोकिया 6 5।5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिस पर 2.5डी गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट और 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है, फोन फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
अन्य फीचर्स
नोकिया 6 स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए हैं।
अन्य घोषणा
इन सभी के अलावा एचएमडी ने हाल ही में यह घोषणा की है कि कंपनी 8 मई को भारत आ रही है। इस घोषणा के बाद से यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 भारत में लॉन्च कर दे।
{promotion-urls}


Click it and Unblock the Notifications