एक मिनट में Nokia 6 आउट ऑफ़ स्टॉक
नोकिया का पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 एक मिनट में हुआ सोल्ड आउट।
नोकिया अपने पहले एंड्रायड स्मार्टफोन Nokia 6 से स्मार्टफोन मार्किट में कमबैक कर चुका है। मजेदार बात यह है कि Nokia 6 को बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग न सिर्फ इसकी तारीफें कर रहे हैं बल्कि इसे पसंद भी कर रहे हैं। यह साबित करती है Nokia 6 (नोकिया 6) की पहली फ़्लैश सेल।

चाइना की ऑनलाइन शॉपिंग साईट जेडीडॉटकॉम पर Nokia 6 की पहली फ़्लैश सेल आयोजित की गई थी। इस सेल से पहले Nokia 6 के लिए चाइनीज साईट पर एक मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे। सेल के दिन Nokia 6 केवल एक मिनट में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया था।

चाइना में पहले भी कई स्मार्टफोन एक मिनट के अंदर ही आउट ऑफ़ स्टॉक हुए हैं और अब एचएमडी ग्लोबल का नाम भी इन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। Nokia 6 एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत सीवाईएन 1,699 है।
Comments
Best Mobiles in India
English summary
Nokia 6 sold out in just one minute Hindi. Read more In Detail.
Story first
published: Saturday, January 21, 2017, 11:37 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








