Home
News

भारत में आज Nokia 6 की सेल, अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव

By Agrahi

भारत में आज नोकिया 6 स्मार्टफोन की सेल रखी गई है। यह भारत में इस स्मार्टफोन की दूसरी सेल है। इससे पहले इस फोन की सेल 23 अगस्त को रखी गई थी, जिसके लिए मिलियन की संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए थे। वहीं अपनी पहली सेल में नोकिया 6 कुछ ही सेकंड्स में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया था।

भारत में आज Nokia 6 की सेल, अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव

आज अमेज़न इंडिया पर फोन की दूसरी सेल है, जो कि अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे लाइव होगी। इस सेल के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार को बंद कर दिए गए थे। यदि आप किसी कारण यह मौका खो दें तो बता दें कि फोन की अगली सेल 6 सितंबर को होगी। साथ ही यदि आप पहले इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्टर करवा चुके हैं तो आपको अगली सेल में भाग लेने के लिए फिर से रजिस्टर करने की जरूरत नहीं होगी।

भारत में आज Nokia 6 की सेल, अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव

नोकिया 6 स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल ने सबसे पहले इस साल के शुरुआत में जनवरी में लॉन्च किया था, जिसके बाद भारत में फोन की लॉन्च नोकिया 5 और नोकिया 3 के साथ जून में हुई थी। भारत में नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपए है।

भूलें न ऑफर
अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न एक शानदार ऑफर दे रही है, इसके तहत जो भी ग्राहक नोकिया 6 स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं उन्हें 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। ध्यान रहे कि फोन खरीदने के लिए आप पेमेंट अमेज़न पे के जरिए करें। इसके साथ ही मेकमायट्रिप की ओर से 1800 रुपए होटल और 700 रुपए का डिस्काउंट फ्लाइट्स पर मिलेगा। वोडाफोन भी नोकिया 6 खरीदने वालों को 45जीबी का अतिरिक्त डाटा मुफ्त देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 6 to go on sale today on amazon. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X