4GB RAM वाले Nokia 6 की सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स
एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (4GB रैम) भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को भारत में 16,999 रुपए में लॉन्च किया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे से नोकिया 6 (4GB रैम) फोन की एक्सक्लूसिव सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।
बता दें कि ये नोकिया 6, 4जीबी रैम हैंडसेट की भारत में पहली सेल है। इस सेल में नोकिया 6 के दमदार वेरिएंट को खरीदने पर ऑफर भी दिए जा रहे है। फ्लिपकार्ट सेल में नोकिया 6 को मैट ब्लैक कलर वेरिएंट को खरीदा जा सकता है।

लॉन्च ऑफर-
नोकिया 6 पर इस सेल में एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें ग्राहकों को नोकिया के किसी भी हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर 2000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर फोन पर एक्सट्रा 5 परसेंट का डिस्काउंट या 200 रुपए की छूट मिलेगी। नोकिया 6 को फ्लिपकार्ट से सरल ईएमएआई पर भी खरीदा जा सकता है।

नोकिया 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नोकिया 6 के 3जीबी रैम वेरिएंट को पिछले साल 14999 रुपए में भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया के 2018 वेरिएंट में सिरफ रैम और स्टोरेज का फर्क है और बाकी सभी स्पेक्स समान हैं। कंपनी ने नोकिया 6 (4GB रैम) को भारत में मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कंपनी इस फोन के अन्य कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी, क्योंकि कंपनी पहले कई स्मार्टफोन के साथ ऐसा कर चुकी है।
नोकिया 6 को यूनिमेटल बॉडी डिजाइन के साथ पेश किय गया है। नोकिया 6 क्लासी डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक में आता है। इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिसप्ले दिया है। इस इसके साथ कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है. इस फोन की बॉडी एल्युमीनियम 6000 सीरीज की बनी है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में शिफ्ट किया गया है. हालांकि यह फोन डिस्प्ले के मामले में ट्रेंड को फॉलो नहीं करता है, इसमें 16:9 का एस्पेक्ट रेश्यो है.
Nokia 6 2018 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC दिया गया है, जो कि इस फोन का वीक पॉइन्ट कहा जा सकता है। इस प्राइस कैटेगिरी में आने वाले अन्य स्मार्टफोन की तुलना में इस वेरिएंट का प्रोसेसर दमदार नहीं है। इसमें 4जीबी की रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड का यहां पर ऑप्शन है, जिसकी मदद से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में आपको 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा और इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का है. HMD Global ने इस फोन में अपना खास फीचर Bothie भी दिया है. यह फीचर नोकिया 6 के फ्रंट और रियर दोनों साइड कैमरा पर है. ये फोन स्टॉक एंड्रॉइड ओरियो पर चलता है। नोकिया 6 में पावर बैकअप के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








