Home
News

Nokia 7 और Nokia 6 (2018) पर आया एंड्रायड 8.0 अपडेट

By Agrahi

HMD Global ने इस महीने की शुरुआत में अपना नया और सेकंड जनरेशन स्मार्टफोन Nokia 6 (2018) लॉन्च किया था. यह हैंडसेट अब चाइना में सेल के लिए उपलब्ध है. यह फोन अपने पिछले वर्जन से बेहतर है और कई सारे अपग्रेड के साथ आता है, हालांकि कंपनी ने इसे एंड्रायड oreo के साथ लॉन्च नहीं किया है, जो कि पिछले काफी महीनों से लेटेस्ट OS है और अब तक कई स्मार्टफोन में आ चुका है. कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए ओरिजिनल Nokia 6 में भी अब एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट मिल चुका है.

Nokia 7 और Nokia 6 (2018) पर आया एंड्रायड 8.0 अपडेट

अब लगता है कि कंपनी इन दो नए स्मार्टफोन पर भी लेटेस्ट OS अपडेट दे रही है. यहां बात हो रही है कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 7 और Nokia 6 2018 की जो हाल ही में लॉन्च हुए हैं. कहा जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन में एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट अब दिया जा रहा है और चाइना में यह शुरू हो चुका है. यह दोनों ही फोन फिलहाल चाइना में ही उपलब्ध हैं. नए ओएस के अपडेट की जानकारी कंपनी ने चाइना की माइक्रो ब्लॉगिंग साईट weibo पर दी है.

ग्लोबल मार्केट में अभी इन स्मार्टफोन का लॉन्च होना बाकी, कहा जा रहा है कि यह फोन अगले महीने MWC 2017 में पेश किए जा सकते हैं. इसी तरह का लॉन्च पैटर्न HMD Global ने पिछले साल 2017 में Nokia 6 ओरिजिनल के साथ किया था.

Nokia 6 (2018) में अपडेट

Nokia 6 (2018) में अपडेट

नोकिया 6 के सेकंड जनरेशन फोन में एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट की उम्मीद पहले से ही थी, इस बारे में एक रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि स्मार्टफोन ने पहले बूट के बाद ही अपडेट रिसीव किया था.

नोकिया 7 भारत में

नोकिया 7 भारत में

नोकिया 7 स्मार्टफोन पिछले साल 2017 में अक्टूबर को लॉन्च हुआ था. इस फोन को कंपनी ने एंड्राइड 7.0 नॉगट के साथ पेश किया था और अब इस फोन में एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट मिलना शुरू हो गया है. नोकिया 7 के भारत में रिलीज़ की खबरें हमने पहले भी सुनी हैं, अब यह फोन जनवरी में लॉन्च होने की खबरें हैं.

लगातार मिलते रहे हैं अपडेट

लगातार मिलते रहे हैं अपडेट

HMD उन कंपनियों में से एक रही है जिसने अपने डिवाइस पर समय समय पर अपडेट दिए हैं. कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 में कुछ ही महीने पहले एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट दे दिया गया था.

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global has started rolling out android 80 oreo update for Nokia 6 (2018) and Nokia 7. These smartphones will launched soon in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X