Home
News

Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco की भारत में सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स

By Neha Kashyap

HMD ग्लोबल और नोकिया के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। एचएमडी ग्लोबल के लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

नोकिया 7 प्लस को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खऱीदा जा सकता है, वहीं नोकिया के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको को एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

अगर आप ऑफलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो बता दें कि एचएमडी ग्लोबल इन दोनों स्मार्टफोन को ऑफलाइन भी उपलब्ध करा रहा है।

Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco की भारत में सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स

नोकिया के ऑफलाइन स्टोर्स और रिटेल मोबाइल स्टोर्स से इन दोनों स्मार्टफोन को ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। मिड रेंज कैटेगिरी में आने वाला नोकिया 7 प्लस 25,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है, वहीं नोकिय 8 सिरोको को 49,999 रुपए में खऱीदा जा सकता है। आइए जानत हैं इस फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में।

नोकिया 7 प्लस पर लॉन्च ऑफऱ-

नोकिया 7 प्लस पर लॉन्च ऑफऱ-

नोकिया 7 प्लस पर एयरटेल 2000 रुपए कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस फोन को खऱीदने पर 10 परसेंट कैशबैक मिलेगा। साथ ही एयरटेल यूजर्स को 31 मार्च 2018 तक एयरटेल टीवी ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

नोकिया 8 सिरोको पर लॉन्च ऑफऱ-

नोकिया 8 सिरोको पर लॉन्च ऑफऱ-

नोकिया 8 सिरोको की बात करें, तो इस फोन पर एयरटेल 120GB एक्सट्रा डेटा और फ्री एयरटेल टीवी ऐप पर सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस फ्री सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी 31 मार्च 2018 होगी। साथ ही ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस फोन को खऱीदने पर 10 परसेंट कैशबैक मिलेगा।

नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 भी बिक्री के लिए उपलब्ध-

नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 भी बिक्री के लिए उपलब्ध-

याद हो कि नोकिया 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको का ऐलान इस महीने 4 अप्रैल को नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 के साथ किया गया था। नोकिया 6 (2018) और नोकिया 1 पहले भी इंडियन यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं। वहीं, 7 प्लस और नोकिया 8 सिरोको का प्री ऑर्डर 20 अप्रैल से शुरू हुआ था। अब कंपनी ने ठीक 10 दिनों के अंदर इस फोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI
Nokia 7 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Nokia 7 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नोकिया 7 प्लस में 6 इंच का फुल-एचडी प्लस आईपीएस डिसप्ले दिया है, जो 1080x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन का स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 6000 सीरिज एल्यूमिनियम के एक ब्लॉक से बनाया गया है। नोकिया 7 प्लस ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नोकिया 7 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया है। इसका प्रायमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा व एफ/1.75 अपर्चर के साथ आता है। इसका 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अपर्चर एफ/2.6 के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन का कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3800 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 19 घंटे का टॉक टाइम और 723 घंटे का स्टेंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है।

नोकिया 8 सिरोको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नोकिया 8 सिरोको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

नोकिया 8 सिरोको में 5.5 इंच का क्वाडएचडी पोलेड डिस्प्ले दिया है, जो 1440x2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में भी 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। इस फोन को इंडिया में सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में ही पेश किया गया है। इसकी बॉडी 6000 सीरीज एल्यूमिनियम की बनी है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। नोकिया 8 सिरोको में डुअल कैमरा दिया है। प्राइमरी रियर कैमरा की बात करें, तो ये 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.6 है। ये कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश और जॉइस ऑप्टिक के साथ आता है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो जो फिक्स्ड फोकल लेंस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। नोकिया के इस फ्लैगशिप फोन में 8 कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं। इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी का है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर इंटरनल स्टोरेज नहीं बढ़ाया जा सकेगा। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 22 घंटे तक के टॉक टाइम और 495 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global has now made the Nokia 7 Plus and Nokia 8 Sirocco available for the Indian consumers. The Nokia 7 Plus can be picked up from Amazon India while Flipkart exclusively sells the flagship Nokia 8 Sirocco.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X