ऐसा दिखेगा Nokia 7 Plus, लाइव इमेज हुई लीक
नोकिया 7 प्लस को लेकर अभी तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन नोकिया के फैन्स को MWC 2018 तक इंतजार करना होगा, क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को इस इवेंट में पेश करेगी। इस इवेंट के पहले नोकिया 7 प्लस की एक लाइव इमेज लीक हुई है, जिसमें इस फोन की डिजाइन और डिसप्ले के को देखा जा सकता है।
बता दें कि नोकिया 7 प्लस एचएमडी ग्लोबल का पहला स्मार्टफोन होगा, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। नोकिया 7 प्लस को 2017 में लॉन्च नोकिया 7 का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है।

नोकिया 7 प्लस की लाइव इमेज को देखकर कहा जा सकता है कि ये 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इस फोन में थिन चारों तरफ बैजल दिए होंगे, जो इस फोन की स्क्रीन को और बड़ा लुक देंगे। कंपनी इस फोन को फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है।
लीक इमेज में नोकिया 7 प्लस को ब्लैक कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा रहा है कि ब्लैक कलर के अलावा कंपनी इस फोन को वाइट कलर में भी लॉन्च करेगी। फिलहाल अन्य कलर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लीक इमेज के अनुसार, इस फोन के फ्रंट में राइट साइड में एक कैमरा दिया होगा और उसके साइड में फ्रंट में ही नोकिया का लोगो दिया होगा। इमेज देखकर कहा जा सकता है कि इस फोन में कोई फिजिकल बटन नहीं होगा और ये फोन ऑन स्क्रीन नेविगेशन की के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नोकिया 7 प्लस एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। हाल ही में ये फोन फीचर्स बैंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जिसमें सामने आया था कि इस फोन में स्नैपड्रेगन 660 SoC प्रोसेसर दिया होगा।
इस फोन में डुअल रियर केमरा सेटअप दिया है और फोन की बॉडी ग्लास की जगह मैटल बॉडी की होगी, जो इस फोन को मजबूत फोन की कैटिगिरी में पेश करता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को भारतीय यूजर्स के लिए 20,000 रुपए में पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








