Home
News

bothie कैमरा और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ नोकिया 7 लॉन्च

By Neha

नोकिया 7 स्मार्टफोन को लेकर आ रहे रूमर्स आखिर सच साबित हुए। एचएमडी ग्लोबल ने 19 अक्टूबर को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 7 लॉन्च कर दिया। रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि चीन में इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

bothie कैमरा और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ नोकिया 7 लॉन्च

कीमत और अवेलेबिलिटी-

सबसे पहले बात करते हैं नोकिया 7 की कीमत के बारे में। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 यानी करीब 24,600 रुपए है। वहीं इसके हाई वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 यानी लगभग 26,500 रुपए है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि इस फोन को चाईना में 24 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। बाकी देशों में नोकिया 7 कब तक उपलब्ध होगा, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। आइए अब बात करते हैं इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

डिजाइन और कलर वेरिएंट-

नोकिया 7 इस सीरिज का पहला स्मार्टफोन है, जो ग्लास बॉडी फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसे दो कलर वेरिएंट ग्लॉस ब्लैक और मेट वाइट कलर में पेश किया गया है। इस समय स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे बाकी फोन की तरह नोकिया 7 भी बिना बैजल का स्मार्टफोन है। फोन के टॉप और बॉटम में बैजल नजर आ रहा है। फोन में फिजिकल बटन नहीं दिया गया है और इसकी स्क्रीन पर तीन बटन दिए गए हैं। साथ ही फोन में पीछे की तरफ रियर कैमरा के नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर-

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। बता दें कि इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। नोकिया ने अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ये Android 7.1.1 नॉगट पर बेस्ड है।

रैम और स्टोरेज-

ये फोन 4GB और 6GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

कैमरा-
Nokia 7 मेंf/1.8 अपर्चर और ड्युल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 84- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू का 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। नोकिया 8 की तरह ही नोकिया 7 में भी bothie कैमरा फीचर दिया गया है। बता दें कि इस फीचर के जरिए यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरा से एक फोटो कैप्चर कर सकते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी-

कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 7 में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी ऑप्शन दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 7 with bothie camera launched in china. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X