भारत में जल्द होगी फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 की एंट्री
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लंदन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। कंपनी ने कहा था कि सितंबर की शुरुआत में फोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा।

अब कंपनी ने इस फोन को एशिया में उतार दिया है, नोकिया 8 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत मलेशिया में RM 2299 यानी लगभग 35,000 रुपए रखी गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि फोन भारत में भी जल्द ही आएगा।
नोकिया 8 स्पेसिफिकेशन
नोकिया 8 में 5.3 इंच का आईपीएस 2के रेसोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, इसमें कॉर्निंग ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, जो अभी तक का सबसे लेटेस्ट है। हालाँकि इस बारे में कई लीक्स में भी जानकारी दी गई थी। इस फोन की रैम 4जीबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64 जीबी तक की होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में 3090mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आता है।
डूअल रियर कैमरा
नोकिया 8 स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल और कार्ल ज़िस ने पिछले महीने अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की थी, जाहिर है इससे फोन का कैमरा बेहद शानदार होगा। फोन में 13एमपी का सेल्फी कैमरा है। इस फोन का डूअल कैमरा सेटअप 13मेगापिक्सल का है।


Click it and Unblock the Notifications








