लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ नोकिया 8, 31 जुलाई को है लॉन्च
नोकिया का आनेवाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्ख़ियों में है। कभी फोन की लॉन्च तो कभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन इसके चर्चाओं के कारण बने हुए हैं, हालाँकि यह सभी लीक्स और रुमर थे। अब नोकिया 8 की शानदार खबर आई है, जिसका सभी नोकिया फैन्स को बेसब्री से इंतजार था।

नोकिया 8 का लॉन्च फिक्स हो चुका है। यह फोन कंपनी की ऑफिशियल साईट पर लॉन्च से पहले लिस्ट गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की लॉन्च 31 जुलाई को होगी। साथ ही इस फोन की एक नई फोटो लीक हुई है जो कि कंपनी की वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है।
यह फोटो कितनी रियल है या नहीं, फिलहाल कहा नहीं जा सकता है। मजेदार बात यह है कि फोन की लिस्टिंग को अब वेबसाइट से हटा दिया गया है। अब इस पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नोकिया 8 में 5.3 इंच की क्यूएचडी डिस्प्ले होगी। इस फोन में 4जीबी/6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दिया जाएगा। फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। एचएमड की मानें तो इस फोन में गूगल के नए एंड्रायड ओ और एंड्रायड पी का अपडेट मिलेगा।
नोकिया 8 में 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। यह फोन डूअल कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें कार्ल ज़िस ऑप्टिक कैमरा सेटअप है। यह फोन ब्लू और सिल्वर कलर वैरिएंट में आएगा।


Click it and Unblock the Notifications