Home
News

भारत आ रहा है कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8

By Agrahi

एचएमडी ग्लोबल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पिछले महीने लॉन्च हुआ था। इस फोन को कंपनी ने मिड रेंज में पेश किया है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है। भारत में इस फोन को 26 सितंबर को एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

भारत आ रहा है कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8

91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन भारत में दिवाली से पहले बिक्री के लिए आ जाएगा। वहीं इस फोन को कंपनी अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी है, कि यह 40,000 रुपए से 45,000 रुपए तक के बीच लॉन्च हो सकता है।

भारत आ रहा है कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8

नोकिया 8 में यूनीबॉडी डिज़ाइन और बिल्ट दिया गया है, इसमें 6000 सीरीज एल्युमीनियम के सिंगल ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन का डिज़ाइन 40 स्टेज की मशीनिंग और पोलिशींग प्रोसेस से होकर गुजरा है, जिससे इस फोन को प्रीमियम फिनिश मिलती है।

भारत आ रहा है कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8

नोकिया 8 में 5.3 इंच का आईपीएस 2के रेसोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है, इसमें कॉर्निंग ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गई है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, जो अभी तक का सबसे लेटेस्ट है। हालाँकि इस बारे में कई लीक्स में भी जानकारी दी गई थी। इस फोन की रैम 4जीबी की है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64 जीबी तक की होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस डिवाइस में 3090mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आता है। दिल्ली में आ रहा है चाइना की कंपनी श्याओमी का पहला स्टोर नोकिया 8 स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल और कार्ल ज़िस ने पिछले महीने अपनी पार्टनरशिप की घोषणा की थी, जाहिर है इससे फोन का कैमरा बेहद शानदार होगा। फोन में 13एमपी का सेल्फी कैमरा है। इस फोन का डूअल कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 8 is coming to India on 26th september. it is company's first flagship phone. All you need to know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X