नोकिया 9 और नोकिया 8 की फोटो हुई लीक, जानिए कैसे होंगे ये स्मार्टफोन
नोकिया के नए स्मार्टफोन नोकिया 8 और नोकिया 9 की तस्वीरें लीक।
स्मार्टफोन कंपनी नोकिया अपने आने वाले एंड्रायड फोन्स को लेकर चर्चाओं में है। कंपनी का मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च होगा। वैसे तो नोकिया 9 की कई जानकारियां लीक हुई हैं, लेकिन इस बार हम आपके लिए लाए हैं इन स्मार्टफोन के स्केच।

नोकिया 8 और नोकिया 9 की ये तस्वीरें देखकर लगता है कि इनमें बेज़ल और साथ ही डूअल कैमरा दिया जाएगा। नोकिया ने फिलहाल ग्लोबल मार्केट में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 3 और नोकिया 5 लॉन्च किए हैं। जिसके बाद से ही यूज़र्स को नोकिया के हाई एंड स्मार्टफोन का भी इंतजार है।

नोकिया के दोनों रुमर हाई एंड स्मार्टफोन खासकर नोकिया 9 स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में काफी कुछ सुनने में आया है। अब फोन के स्केच भी सामने आए हैं, हालांकि यह कन्फर्म नहीं है कि ये स्केच ओरिजिनल हैं या नहीं।
इस स्केच को देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन बेज़ल डिज़ाइन के साथ आएंगे। स्केच पर गौर करें तो लगता है बाईं और दिया गया फोन नोकिया 9 हो सकता है, जिसमें सेंटर बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर से रिप्लेस किया हो सकता है।
नोकिया ने फिलहाल नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 और नया 3310 लॉन्च कर दिया है, उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अपने हाई एंड स्मार्टफोन भी पेश करेगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications