लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ नया एंड्रायड नोकिया 8, कीमत हुई लीक
नोकिया का नया एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च से पहले एक वेबसाइट पर प्री-सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
नोकिया इस साल होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में स्मार्टफोन की बड़ी रेंज पेश कर एक बेंचमार्क सेट करने वाली है। कंपनी ने प्रेस में एमडब्ल्यूसी 2017 के इनवाईट भेजना भी शुरू कर दिया है, कंपनी का इवेंट 26 फरवरी को होगा। इसी दिन उम्मीद की जा रही है कि एचएमडी नए एंड्रायड स्मार्टफोन के अलावा नोकिया के क्लासिक नोकिया 3310 का प्रीमियम वर्जन पेश करेगी।

नोकिया का नया एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 8 चाइना की वेबसाइट JD.com पर लिस्ट किया गया है। साईट पर नोकिया का यह स्मार्टफोन प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है। इस फोन की कीमत सीएनवाई 3,188 यानी लगभग 31,000 रुपए बताई गई है।

इस विज्ञापन में दी गई फोन की इस तस्वीर से अनुमान लगता जा सकता है कि फोन में बेज़ल लेस डिस्प्ले हो सकता है। फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन में कहा गया था कि नोकिया 8 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही इस फोन में 5.7 इंच क्यूएचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले होगी।
नोकिया के इस एंड्रायड फोन का रियर कैमरा 24 मेगापिक्सल है और इसका फ्रंट कैमरा 12मेगापिक्सल तक का हो सकता है। नोकिया 8 स्मार्टफोन हो सकता है दो वैरिएंट में आए, जिसमें से एक 64जीबी इंटरनल मैमोरी और दूसरा 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ होगा।


Click it and Unblock the Notifications








