Home
News

Nokia 9 और Nokia 2 का रियर डिज़ाइन हुआ लीक, सामने आए फीचर्स

By Agrahi

इस बात की चर्चा लंबे समय से है कि एचएमडी ग्लोबल अपने अगले हाई एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम रही है, जो कि Nokia 9 नाम के साथ पेश हो सकता है। यह डिवाइस फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी सुपीरियर माना जा रहा है। हाल ही में कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च हुआ था, जो कि मिड रेंज में है। उम्मीद की जा रही है कि नोकिया 9 इससे भी बेहतर होगा और सैमसंग, ऐपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा।

Nokia 9 और Nokia 2 का रियर डिज़ाइन हुआ लीक, सामने आए फीचर्स

हाल में नोकिया 9 के बारे में कई रुमर और लीक्स सामने आए हैं। अब फोन के डिज़ाइन के लीक होने की बात सामने आई है, जो कि नोकिया 2, कंपनी के बजट स्मार्टफोन के डिज़ाइन के साथ ही लीक हुई है। नोकिया 9 को कुछ बेंचमार्कडेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

Nokia 9 स्मार्टफोन एंड्रायड के लेटेस्ट 8.0 Oreo ओएस के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीँ इसके उलट यह भी खबर आई है कि यह कंपनी का आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स को देखें तो कहा जा रहा है कि फोन की कुछ तसवीरें लीक हुई हैं, इनमें इसके डिज़ाइन को देखा जा है। ऑनलाइन साईट Baidu पर नोकिया पॉवर यूजर के जरिए इन डिज़ाइन को स्पॉट किया गया है। इन तस्वीरों मों स्मार्टफोन के बैक डिज़ाइन को दिखाया है। नोकिया 9 और नोकिया 2 स्मार्टफोन का रियर साइड इस तसवीर में देखा जा सकता है।

दिखाई गई फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह 3D ग्लास बैक के साथ आ सकता है, यानी कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जो कि हाल ही में ऐपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन एक्स में भी देखी गई है। इसका डिस्प्ले OLED पैनल होगा, जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी S8/S8+ और ऐपल एक्स में भी दिया गया है।
नोकिया 8 और नोकिया 9 दोनों ही स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। दोनों लेंस इसमें वर्टिकली प्लेस किए गए हैं। उम्मीद है कि यह नोकिया 8 में दिए कैमरे से भी बेहतर हो।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 9 back design allegedly leaks along with Nokia 2. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X