Home
News

Nokia 9 की जानकारी लीक, दमदार फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

By Neha

पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने पिछले साल फरवरी में अपने पुनर्जन्म के साथ ही बैक- टू बैक कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। नोकिया इससे पहले बेहद मजबूत क्वालिटी के फीचर्स फोन के लिए जाना जाता था, लेकिन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में खुद को साबित कर दिया है। नोकिया के हैंडसेट नोकिया 2, नोकिया 6, नोकिया 8 को काफी पसंद किया गया। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन में स्टार्टिंग रेंज से मिड और हाई रेंज तक के मोबाइल पेश किए हैं। अब एचएमडी ग्लोबल एक बार फिर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

Nokia 9 की जानकारी लीक, दमदार फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

रूमर्स की मानें तो नोकिया जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 लॉन्च कर सकती है। हाल ही में अमेजन यूके पर नोकिया 9 मोबाइल केस लिस्ट किए गए हैं। इन केस को मोबाइल कवर और प्रोटेक्टिव केस बनाने वाली कंपनी HualuBro ने बनाया गया है, जिन्हें अमेजन यूके पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

नई रिपोर्टस के मुताबिक नोकिया 9 में edge-to-edge डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जैसा कि नोकिया 8 के बैक पेनल पर था। फोन में डिसप्ले को कर्व्ड एज के साथ पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ये फोन काफी हद तक Galaxy S8 और LG V20 की तरह नजर आ सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप फोन के बैक साइड में टॉप में वर्टिकली दिया गया होगा।

कहा जा रहा है कि इस समय स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे सभी फोन की तरह नोकिया 9 में भी फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। अमेजन यूके पर लिस्ट किए गए केस की बात करें, तो ये कार्बन फाइवर ब्लू, रेड, ब्लैक, Litchi ब्लैक, ब्लू, रेड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 9 को MWC 2018 में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल नोकिया की तरफ से फिलहाल इस फोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन की उपलब्धता के बारे में भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कंफर्म जानकारी के लिए फिलहाल कंपनी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 9 Shows Up On Amazon In Protective Case may launch soon. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X