नोकिया 9 का नया Polised Blue कलर स्केच
HMD ग्लोबल के आनेवाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में अब तक काफी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। यह कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसे कंपनी का अब तक का सबसे हाई एंड और प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। जो न केवल लुक्स और डिज़ाइन बल्कि स्पेसिफिकेशन में भी अव्वल होगा।

नोकिया 9 के कई स्केच अब तक लीक हुए हैं जिनमें इस फोन के कॉपर गोल्ड कलर वैरिएंट को देखा गया है और इसके शानदार डिज़ाइन को भी देखा जा सकता है। अब एक रीसेंट लीक में फोन का नया वैरिएंट सामने आया है। यह नोकिया 9 का Polised Blue कलर स्केच है जो ऑनलाइन Baidu यूज़र के जरिए लीक हुआ है।
इस नए लीक में सामने आई फोन की तस्वीर में फ्रंट और रियर दोनों डिज़ाइन को देखा जा सकता है। इस लीक इमेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन edge to edge 3D ग्लास डिस्प्ले और बेज़ल लेस डिज़ाइन के साथ आएगा। रियर में 3D ग्लास का मतलब है कि यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
नोकिया 9 का लुक काफी स्टाइलिश और अलग है। नोकिया 9 के बारे में यह भी सुनने में आया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन में 6जीबी और 8जीबी रैम ऑप्शन हो सकते हैं। इससे पहले नोकिया 9 के बारे में कई लीक्स और रुमर्स में अलग साइज़ दिखाए गए थे, साथ ही फोन के कई वैरिएंट में आने की बात भी कही गई थी।
नोकिया 9 के नए लीक पर नज़र डालें तो यह फोन edge to edge 3D ग्लास डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोटो से यह भी पता लगता है कि यह फोन बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं एक और लीक में इस फोन का डिस्प्ले OLED QHD रेसोल्यूशन भी बताया गया है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग, डूअल लेंस ज़िस कैमरा होगा। फोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 4k विडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का डूअल रियर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








