Home
News

नोकिया ला रहा है 2,000 रुपए में नया कैमरा फोन

नोकिया फीचर फोन बाजार में अपनी खोई हुए साख को वापस पाने की हर संभव कोशिश कर रहा है इसी के तहत नोकिया एक-एक करके कम बजट में अपने हैंडसेट कुछ खास फीचरों के साथ बाजार में लांच कर रहा है। अपनी इसी कड़ी के तहत नोकिया ने नया 108 फीचर फोन पेश करने की घोषणा की है, नोकिया 108 की कीमत 2,000 रुपए के करीब होगी साथ में इसमें कैमरे का फीचर भी होगा।

ये नोकिया का पहला कैमरा फोन होगा जिसकी कीमत इतनी कम होगी, कैमरे के अलावा हैंडसेट में 1.8 इंच की क्‍यूवीजिए स्‍क्रीन होगी जिसमें 160×128 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट होगा। वैसे तो नोकिया 108 में वीजिए कैमरा होगा जो दूसरे कैमरा फोन के मुकाबले कुछ भी नहीं लेकिन इतनी कम कीमत में आपको किसी दूसरे फोन में कैमरा मिलना भी मुश्‍किल है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/hojHCEnaMLw?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

इसके अलावा नोकिया अपने 108 में स्‍लैम टेक्‍नालॉजी भी देगा जिसकी मदद से यूजर आसानी से फोन में सेव वीडियो और पिक्‍चर शेयर कर सकता है। दूसरे फीचर की ओंर नजर डालें तो नोकिया 108 में ड्युल सिम स्‍लॉट, 4 जीबी रैम और मैमोरी को एक्‍पेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट पोर्ट भी दिया गया है। नोकिया के अनुसार 108 में 950 एमएएच की बैटरी होगी जो एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 13.8 घंटे का टॉक टाइम और 31 दिन का स्‍टैंड बॉय टाइम देगी।

नोकिया 108 रेड, व्‍हाइट, ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन के साथ बाजार में लांच किया जाएगा, लेकिन अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है नोकिया 108 को भारत में कब लांच करेगा। नोकिया के अनुसार कम बजट के फीचर फोन की डिमांड हर जगह है।

आईए देखते हैं नोकिया 108 कैमरा फोन की कुछ तस्‍वीरें

Nokia 108 camera phone

Nokia 108 camera phone

नोकिया 108 कैमरा फोन

Nokia 108 camera phone

Nokia 108 camera phone

नोकिया 108 कैमरा फोन

Nokia 108 camera phone

Nokia 108 camera phone

नोकिया 108 कैमरा फोन

Nokia 108 camera phone

Nokia 108 camera phone

नोकिया 108 कैमरा फोन

Nokia 108 camera phone

Nokia 108 camera phone

नोकिया 108 कैमरा फोन

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X