नोकिया आशा 500 में आने वाली है वाट्स एप्प
ट्विटर पर खबरें लीक करने वाले @evleaks ने एक नया खुलासा किया है। @evleaks के अनुसार नोकिया आशा 500 में जल्द वाट्स एप्प की सुविधा मिलेगी। वाट्स एप्प इस समय भारत में मैसेजिंग की सबसे पॉपुलर एप्लीकेशन है।
@evleaks ने ट्विटर पर नोकिया आशा 500 की एक तस्वीर पब्लिश की है जिसके अनुसार आशा 500 की स्क्रीन में वाट्स एप्प का लोगो बना हुआ है। अगर नोकिया आश 500 में वाट्स एप्प आता है तो युवाओं के बीच ये खासा लोकप्रिय हो सकता है क्योंकि आशा फोन में पहले ही अपने बैटरी बैकप, बजट और बेहतर क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा लीक इमेज में आशा 500 के किनारे ग्लासी शेल डिजाइन दी गई है ऐसी ही डिजाइन नोकिया 620 में भी दी गई है जो इसे देखने में बेहतर लुक देती है। इसके अलावा स्क्रीन के साइड में देखने पर दो सिगनल बार दिख रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है आशा 500 में ड्युल सिम का ऑप्शन भी जल्द आ सकता है।
सैमसंग द्वारा नोकिया को मिड रेंज स्मार्टफोन में पछाड़ने के बाद नोकिया अपनी आशा सीरीज से एक बार फिर मार्केट में वापस आने की कोशिश में लगा हुआ है। नोकिया को उम्मीद है उसकी आशा सीरीज मार्केट में फिर वापस लाने में कारगर साबित होगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications