नोकिया जल्द ला रहा है आशा 502 और आशा 503 फीचर हैंडसेट, जानिए इनके फीचरों के बारे में,
नोकिया आने वाले समय में ढेर सारी डिवाइस को लांच करने की तैयारी कर रहा है। एक बार फिर बाजार में नोकिया के आने वाले फोन चर्चा में हैं। सुनने में आ रहा है नोकिया आशा सीरीज के तहत नोकिया आशा 502 और आशा 503 नाम से नए हैंडसेट बाजार में उतारने वाला है। ट्विटर में @evleaks ने ट्विट करके नए आशा फोन की कुछ लीक फोटो पोस्ट की हैं। इसके अलावा नोकिया अपने यूजर इंटरफेज़ में भी कुछ बदलाव करने की सोंच रहा है।
@evleaks द्वारा नोकिया आशा 502 और 503 हैंडसेट के ट्विट के अनुसार दोनों हैंडसेटों में पहले से बेहतर फीचर दिए गए हैं। आशा 502 में 3.2 और 3.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 360 x 640 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है, देखने में हैंडसेट काफी स्लिम है। इसके साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा और नोकिया कैमरा एप्लीकेशन भी दी गई है। दूसरे फीचरों में 3जी और ड्युल सिम सपोर्ट भी मौजूद होगा। नोकिया का आने वाला दूसरा फीचर फोन 503 देखने में 502 से थोड़ा ज्यादा बेहतर लगता है।

अब देखना ये है कि नोकिया के दोनों फीचर फोन 502 और 503 बाजार में सैमसंग के फीचर फोनों को टक्कर दे भी सकते हैं या नहीं। उम्मीद की जा रही है नोकिया अपने दोनों फीचर फोन रशिया में होने वाले इवेंट में लांच कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications








