Nokia C3 की कीमत में हुई कटौती, पढ़िए और जानिए नई कीमत
Nokia कंपनी ने अपने एक फोन Nokia C3 की कीमत को कम कर दिया है। इस फोन का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 6,999 रुपए हो गई है, लिहाजा इस फोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपए की कटौती की है।

इसके अलावा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपए की कटौती शुरू की है और अब इसका दाम 7999 रुपए है। आपको बता दें कि इस फोन को नॉर्डिक ब्लू और सैंड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
इस फोन की डिस्प्ले
इस फोन में कंपनी ने 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। ये डिस्प्ले एचडी+ आईपीएस और टच ग्लास के साथ आती है। इस फोन को कंपनी ने Nordic Blue, Sand कलर में लॉन्च किया है। इस फोन का डिजाइन एक पुराने मॉडल जैसा है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस चिपसेट को Unisoc चिपसेट कहा जा रहा है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी इस फोन में 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम का ऑप्शन दे रही है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो नोकिया कंपनी ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का एक ऑटोफोकस वाला कैमरा दिया है, जो एक फ्लैश के साथ आता है। इस फोन के अगले हिस्से में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम आएगा।
बैटरी और बढ़िया बैकअप
इस फोन में कंपनी ने 3040 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि इससे 50 घंटे तक बात कर सकते हैं। इसका स्टैडबाय टाइम 16.5 दिन का है। इसका ऑडियो प्लेबैक 31 घंटे का है। इसका वीडियो प्लेबैक टाइम भी 7 घंटे का है।
इस फोन की कनेक्टिविटी
इसमें कंपनी 3.5 mm headphone jack, FM radio receiver, FM radio receiver दिया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी कंंपनी ने 4G, FM radio receiver, Bluetooth® 4.2, GPS/AGPS, की सुविधा कनेक्टिविटी के तौर पर दिया है। इसके अलावा इस फोन में दो सिम की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, एमबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्समिटी सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ-साथ कंपनी ने इस फोन में एक गूगल एसिसटेंट का बटन भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








