Nokia C3: भारत में जल्द होगा एक बजट स्मार्टफोन
Nokia का एक नया फोन जल्द ही चीन भारत में भी लॉन्च होन वाला है। नोकिया कंपनी के इस नए फोन का नाम Nokia C3 है। इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, अब बारी भारत की है। भारत में भी इस फोन को जल्द लॉन्च किए जाने की बात की जा रही है।

Nokia C3: नोकिया का नया फोन
इस फोन को चीन में बजट सेगमेंट में पेश किया गया है और भारत में भी ये एक बजट फोन ही होगा। इस फोन को मोटी बेजल्स के साथ पेश किया जाएगा। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के अनुसार इस Nokia C3 का एक पोस्टर रिलीज किया गया था जो शायद भारत में लॉन्च होने वाले फोन के लिए ही था। इस पोस्टर को देखने के बाद लगता है कि इस फोन को कंपनी एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ पेश करने वाली है।
Nokia C3 को चीन में चीन स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया गया है। उसके बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5.99 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। यह फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने इस फोन में 3 जीबी रैम देने का फैसला किया है।
इस फोन के बाकी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 32 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक इमेज सेंसर दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में सेल्फी के लिए कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर भी दिया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा इसके मोटो बैजल्स पर फिट किया गया है, जो आज के जमाने के हिसाब से काफी पुराना मॉडल है।
3040 एमएएच की बैटरी
इस फोन में 3040 एमएएच की एक बैटरी भी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर 31 घंटे तक क ऑडियो प्लेबैक और 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक भी दे सकती है। इस फोन की बैटरी 5 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इसके साथ-साथ इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए सभी फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन केे पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इन सबके अलावा इस फोन की एक खास बात इसका Xpress बटन है। इस बटन के दबाने के बाद ही क्विक एक्सेस पाने के लिए सेट किया जाता है।
इस फोन को चीन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ 699 चीनी युआन यानि करीब 7,500 रुपए है। अब उम्मीद है कि भारत में भी Nokia C3 को इसी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को नॉर्डिक ब्लू और गोल्ड सैंड रंग में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications