Nokia के CEO ने की भविष्यवाणी, कहा 6G आने पर खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन, क्यों?
स्मार्टफोन आज सभी के लिए सबसे आवश्यक चीज बन गया है और इसका प्रोडक्शन काफी ज्यादा बढ़ा है। बता दें कि पहले नॉर्मल मोबाइल फोन हुआ करते थे लेकिन इसके विकास में ज्यादा समय नहीं लगा और अब कम कीमत में 4G और 5G फोन मिल रहे हैं, हालांकि 5G सर्विस अभी कुछ ही देशों में लागू है और 6G की तैयारियां शुरू हो गई है।

इस बीच नोकिया (Nokia) के CEO Pekka Lundmark ने 6G और स्मार्टफोन्स के फ्यूचर को लेकर एक भविष्यवाणी की है जिसमें उनका मानना है कि साल 2030 तक स्मार्टफोन का चलन खत्म हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में थोड़े विस्तार से।
Nokia के CEO के अनुसार 2030 तक स्मार्टफोन हो जाएंगे बंद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Nokia के CEO पेक्का लुंडमार्क (Pekka Lundmark) का कहना है कि साल 2030 तक 6G टेक्नोलॉजी शुरू हो जाएगी, लेकिन तब तक स्मार्टफोन 'कॉमन इंटरफेस' नहीं होंगे। पेक्का ने कहा है कि साल 2030 तक कमर्शियल मार्केट में 6G की एंट्री हो जाएगी। इन्होंने यह सब दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बताई है।
स्मार्टफोन की जगह ले लेंगे ये दूसरे डिवाइस

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान Pekka Lundmark ने बताया है कि 6G टेक्नोलॉजी के शुरू होने से पहले ही लोग स्मार्टफोन को भूलने लगेंगे और को दूसरे डिवाइस यानी स्मार्ट ग्लास में ज्यादा विश्वास करने लगेंगे। नोकिया सीईओ ने बताया, 'तब तक, हम जिन स्मार्टफोन्स को यूज कर रहे हैं, वह सबसे ज्यादा यूज होने वाला इंटरफेस नहीं रह जाएंगे। इनमें से बहुत सी चीजें हमारी बॉडी में सीधे तौर पर मिलने लगेंगी।'
कब लॉन्च होगी 6G टेक्नोलॉजी
अब लोगों का यही सवाल है कि 6जी टेक्नोलॉजी कब तक आ सकती है। इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि भारत में 5G सर्विस भी अभी तक नहीं है। इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं इस साल में भारत में 5G सर्विस मिल जाएगी। हालांकि 6G टेक्नोलॉजी कब आएगी इसके बारे में अभी बताना कठिन है लेकिन आप Gizbot हिंदी के साथ जुड़कर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








