नोकिया के स्मार्टफोन डी1सी की कीमत और फीचर्स लीक
नोकिया के स्मार्टफोन डी1सी से जुड़ी एक ओर रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक कंपनी का यह नया आने वाला कमबैक स्मार्टफोन 10,000 रुपए तक का हो सकता है।
नोकिया एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन डी1सी को अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च करेगी। नोकिया के इस आने वाले स्मार्टफोन के फीचर्स काफी समय से लीक हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कंपनी का शानदार कमबैक स्मार्टफोन होने वाला है।

स्पेसिफीकेशन के बाद अब नोकिया डी1सी की कीमत का भी खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो फोन की कीमत 10,000 रुपए से शुरू होती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फोन के साथ नोकिया का स्मार्टफोन मार्केट एक बार फिर ऊंचाई पर आ सकता है।
नोकिया डी1सी के लीक फीचरों की बात करें तो रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही बेहतर ग्राफ़िक्स के लिए इसमें अड्रेनो 505 जीपीयू दिया जाएगा।

इस स्मार्टफोन की खास बात होगी कि यह एंड्रायड के लेटेस्ट 7.0 नौगट पर काम करेगा। साथ ही आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आ सकता है। इसका एक मॉडल 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन जबकि दूसरा मॉडल 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ आएगा।
कैमरे के लिए फोन के छोटे स्क्रीन मॉडल में 13 मेगापिक्सल और बड़े स्क्रीन मॉडल पर 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है।

नोकिया डी1सी दो रैम मॉडल में आएगा। इसके एक मॉडल में 2जीबी रैम होगी, जिसकी कीमत 10,000 रुपए हो सकती है। जबकि अन्य मॉडल 3जीबी रैम का होगा, इसकी कीमत 13,000 रुपए होने की उम्मीद है।
नोकिया के इस आने वाले स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत दोनों को ध्यान में रखें तो लगता है कि यह फोन कई लोगों का दिल जीतने में सफल हो सकता है। हालाँकि यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि नोकिया स्मार्टफोन की मार्केट में कैसी वापसी होगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications