Home
News

दुनियाभर में लॉन्च होगा नोकिया 6, अब जल्द ही भारत में भी

नोकिया का पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 जल्द ही आने वाला है भारत में।

By Agrahi

चाइना में धमाल मचाने के बाद अब फ़िनलैंड की कंपनी नोकिया और एचएमडी अपने स्मार्टफोन नोकिया 6 को विश्वस्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 के इवेंट में के दौरान यह घोषणा की है। जिसके बाद ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी का यह पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 भारत में भी जल्द ही पेश होगा।

दुनियाभर में लॉन्च होगा नोकिया 6, अब जल्द ही भारत में भी

एमडब्ल्यूसी में कंपनी ने जानकारी दी है कि नोकिया 6 की कीमत विश्वस्तर पर 229 यूरो यानी लगभग 16,000 रुपए हो सकती है। कंपनी इस फोन का एक अन्य स्पेशल एडिशन नोकिया 6 आर्ट ब्लैक भी पेश कर रही है, जिसकी कीमत 299 यूरो यानी लगभग 21,000 रुपए हो सकती है। हालाँकि भारत में इसकी लॉन्च या कीमत के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
दुनियाभर में लॉन्च होगा नोकिया 6, अब जल्द ही भारत में भी

नोकिया 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने चाइना में जनवरी माह में लॉन्च किया था। यह फिलहाल केवल चाइना में ही मौजूद था, जहां कंपनी के इस फोन को काफी बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है। करीब 1.3 मिलियन लोगों ने इस फोन के लिए पहली सेल में रजिस्ट्रेशन कराया था। अब जल्द ही नोकिया 6 ग्लोबल स्तर पर पेश होगा। 2017 के दूसरे क्वार्टर में जहां यह फोन पेश होगा उन मार्केट्स में भारत, एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूरोप शामिल हैं।

दुनियाभर में लॉन्च होगा नोकिया 6, अब जल्द ही भारत में भी

नोकिया 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2.5डी गोरिला ग्लास के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर है, इसकी रैम 3जीबी और इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन 3000mAh नॉन रिमूवेबल बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia to launch Nokia 6 Globally, coming to India very soon. Read More in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X