Home
News

नोकिया ने शुरू की निशुल्क म्‍यूजिक सेवा

नोकिया ने शुरू की निशुल्क म्‍यूजिक सेवा


मोबाइल फोन बनाने वाली दिग्‍गज फोन निर्माता कंपनी नोकिया ने जयपुर में मुफ्त संगीत सेवा नोकिया म्यूजिक अनलिमिटेड शुरू की। यह सेवा कंपनी के नये मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।

नोकिया इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक उत्तर रवि कुंवर ने इस सेवा के बारे में जानकारी देते हुए कहा, यह सेवा नोकिया आशा 200, नोकिया आशा 300 और नोकिया एक्स2-02 जैसे कम दाम वाले मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।

ग्राहक इनके जरिये नये और अच्छे संगीत निशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहक इस सेवा के जरिये स्थानीय और विश्व स्तरीय संगीत का आनंद उठा सकते हैं। राजस्थान में विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को भुनाना चाहती है।

हालांकि इसके लिए दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क कवरेज जैसे कारक का ध्यान रखना होगा। प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार बाजार की रणनीति अपनाते हैं इस समय नोकिया के 38 हैंडसैट बाजार में है इनमे से सात डुअल सिम के हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X