नोकिया ने लांच की रमजान विंडो 8 एप्लीकेशन
नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट ने मिलकर रमजान के पवित्र महिने में विंडो 8 एप्लीकेशन लांच की है, जिसमें रमजान करीम, मुस्लिम प्रेयर का फीचर दिया गया है साथ में स्पेशल इफ्तार का समय दिया गया है। नई रमजान एप्लीकेशन को सीधे विंडो फोन में दिए गए स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा विंडो 8 एप्प स्टोर में कई दूसरी एप्लीकेशनें भी दी गई हैं।
कम्प्यूटर पर क्लिक करते ही पता चलेगा इफ्तार का समय
काम की भागदौड़ या मशरूफ होने की वजह से अगर कोई व्यक्ति रोजे के दौरान अपने आस-पास अजान सुनने से वंचित रह जाता है या फिर इफ्तार के सही समय का पता लगाना मुश्किल हो रहा हो तो इस बार उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा।
परेशानी से बचने के लिए उसे सिर्फ एक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आला-हजरत.ओआरजी खोलनी होगी, जिसमें उसके सारे सवालों के जवाब मौजूद हैं। इन हालात में इस वेबसाइट पर रमजान से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध करा दी गई हैं।

आला-हजरत दरगाह की वेबसाइट मरकज न्यूज डाट काम पर तरावीह पढ़ने व दुआ करने का तरीका, रोजा, जकात, जुमातुल विदा और ईद की नमाज पढ़ने का तरीका जारी किया गया है। इसके साथ ही दरगाह से मासिक निकलने वाली पत्रिका 'माहनामा आला हजरत' को भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें रमजान के फजायल, मसायल, बरकतें और रोजे के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से दिया गया है।
पत्रिका में खास तौर से रमजान से जुड़ी जानकारी दी गई है जिससे लोगों को रोजे की बरकतों की जानकारी मिल सके। दरगाह की वेबसाइट से दुनिया भर के लाखों लोग जुड़े हैं। इस जानकारी से बहुत लोगों को फायदा मिलेगा। इफ्तार व सहरी का वक्त आसानी से मालूम किया ही जा सकता है। साथ ही रोजे के फजायल भी दिए गए हैं। दरगाह से जारी होने वाली जंतरी को भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। दरगाह के फेसबुक पेज को भी वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। लोग आसानी से वेबसाइट व फेसबुक पर रोजे की जानकारी हासिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







