Home
News

नोकिया लूमिया 1020 में मिल रहा है 13,500 रुपए का डिस्‍काउंट

नोकिया अपने लूमिया 1020 की सेल बढ़ाने के लिए 13,500 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है ये डिस्‍काउंट बॉयबैक ऑफर के तहत दिया जा रहा है यानी अगर आपके पास कोई पुराना स्‍मार्टफोन हैं तो उसे आप नोकिया 1020 से एक्‍चेंज कर सकते हैं।

नोकिया ने लूमिया 1020 को लांच करने के बाद इसकी कीमत भी कम की थी। वहीं दूसरी ओंर एप्‍पल अपने 5सी और 5एस में इसी तरह का बॉयबैक ऑफर दे रहा है। नोकिया ने अपने नए ऑफर की घोषणा ट्विटर द्वारा की है लेकिन कंपनी की वेबसाइट में इस ऑफर से जुड़ा कोई भी मैसेज नहीं दिया गया है।

पढ़ें: फोटोशॉप में की गई गलतियों से बन गई कुछ ऐसी तस्‍वीरें

कौन-कौन से फीचर दिए गए हैं नोकिया लूमिया 1020 में लूमिया 1020 में

41 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा लगा हुआ है साथ में 1.2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट में विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। फोन के कैमरे में 6 लेंस एलिमेंट और ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4.5 इंच की सुपर सेंसिटिच टच तकनीक दी गई है जो 1280x768 डब्‍लूएक्‍सजीए स्‍क्रीन दी गई है। कार्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 की वजह से स्‍क्रीन न सिर्फ दूसरे स्‍मार्टफोन से ज्‍यादा मजबूत है बल्‍कि धूप में भी स्‍क्रीन में साफ कंटेंट देखा जा सकता है।

पढ़ें: फोटोशॉप में बनाई गई 20 अनोखी तस्‍वीरें

नोकिया लूमिया 1020 में मिल रहा है 13,500 रुपए का डिस्‍काउंट

पॉवर की बात करें लूमिया 1020 में 1.5 गीगाहर्ट का क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन एस 4 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। हैंडसेट में दी गई 2000 एमएएच की मदद से 2 जी में 19.1 घंटे और 3जी में 13.3 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है। इसके अलावा 63 घंटे तकगाने भी सुने जा सकते हैं। फोन का भार 158 ग्राम है साथ ही इसमें वॉयरलैस चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X