नोकिया आज लांच करेगा दुनिया का सबसे दमदार कैमरा मोबाइल लूमिया 1020
नोकिया ने कुछ महिनों पहले लूमिया 1020 को न्यूर्याक में एक इवेंट के दौरान लांच किया था, लूमिया 1020 अपने 41 मेगापिक्सल प्योर व्यू कैमरा की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज नोकिया भारत में भी लूमिया 1020 को लांच करने वाला है। लूमिया 1020 के कैमरे में ड्युल कैपचर का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से अगर आपको फोटो को खास तरह से एडिट करना है तो आप कैमरे को 38 मेगापिक्सल तक सेट कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल नेटर्वक साइटों में फोटो शेयर करने के लिए 5 मेगापिक्सल तक कैमरा सेट किया जा सकता है।
यूएस मार्केट में नोकिया ने लूमिया 1020 को एटी एंड टी के साथ 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर 18 हजार रुपए में लांच किया गया है। भातर में ये कितनी कीमत में मिलेगा अभी इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कौन-कौन से फीचर दिए गए हैं नोकिया लूमिया 1020 में
लूमिया 1020 में 41 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है साथ में 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट में विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के कैमरे में 6 लेंस एलिमेंट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4.5 इंच की सुपर सेंसिटिच टच तकनीक दी गई है जो 1280x768 डब्लूएक्सजीए स्क्रीन दी गई है। कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की वजह से स्क्रीन न सिर्फ दूसरे स्मार्टफोन से ज्यादा मजबूत है बल्कि धूप में भी स्क्रीन में साफ कंटेंट देखा जा सकता है।
पॉवर की बात करें लूमिया 1020 में 1.5 गीगाहर्ट का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस 4 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। हैंडसेट में दी गई 2000 एमएएच की मदद से 2 जी में 19.1 घंटे और 3जी में 13.3 घंटे तक लगातार बात की जा सकती है। इसके अलावा 63 घंटे तकगाने भी सुने जा सकते हैं। फोन का भार 158 ग्राम है साथ ही इसमें वॉयरलैस चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन
Nokia Lumia 1020 smartphone
नोकिया लूमिया 1020 स्मार्टफोन


Click it and Unblock the Notifications