नोकिया 1030 की कांसेप्ट डिज़ाइन
नोकिया ने लूमिया सीरीज़ से मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। विंडो फोन की सबसे बड़ी रेंज नोकिया के पास इस समय मौजूद है। हाल ही में नोकिया ने एंड्रायड प्लेटफार्म पर रन करने वाले स्मार्टफोन भी बाजार में लांच किए हैं। लूमिया सीरीज के तहत नोकिया के कई स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं। मार्केट में नोकिया लूमिया सीरीज के तहत एक कांसेप्ट डिज़ाइन काफी ट्रेंड कर रहा है, इस डिज़ाइन को Edgar Mkrtchyan ने बनाया है। नोकिया 1030 के नए कांसेप्ट डिज़ाइन में विंडो 8 का नया वर्जन दिया गया है साथ ही इसमें गोल्ड फिनिशिंग दी गई है जो लूमिया रेंज में अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं दी गई है।
पढ़ें: 80 साल की दादी मां ने सोशल नेटवर्किंग में मचाई धूम
नोकिया 1030 कांसेप्ट में दिए गए फीचरों पर नजर डालें तो इसमें विंडो 8.1 प्लस वर्जन के साथ स्नैपड्रैगन 600 1.5 गीगाहर्ट प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन में क्लियरब्लैक 2 तकनीक के साथ प्योरमोशन एचडी प्लस और गोरिल्ला ग्लास 8 सपोर्ट दिया गया है। जैसा की हम सब जानते ही है नोकिया अपने फोन कैमरा के मामले में हमेशा से ही कुछ नया करता आया है, इस कांसेप्ट में भी 41 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा, कार्लजेसिस ऑप्टिक्स, जिनॉन लिड फ्लैश के साथ 2.1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। देखने में लूमिया 1030 का शेप काफी आकर्षक है। आईए देखते हैं लूमिया 1030 की कांसेप्ट डिज़ाइन।
1
नोकिया लूमिया 1030 कांसेप्ट को गोल्डेन कलर में बनाया गया है जो अभी तक किसी भी लूमिया रेंज के फोन में नही है।
2
फोन में फुल एचडी स्क्रीन दी गई है।
3
इस कांसेप्ट में भी 41 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा, कार्लजेसिस ऑप्टिक्स, जिनॉन लिड फ्लैश के साथ 2.1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
4
फोन में गोल्डन कलर में स्क्रेच लैस पैनल दिया गया है।
5
नोकिया 1030 कांसेप्ट में दिए गए फीचरों पर नजर डालें तो इसमें विंडो 8.1 प्लस वर्जन के साथ स्नैपड्रैगन 600 1.5 गीगाहर्ट प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है।
6
फोन में विंडो 8.1 प्लस वर्जन दिया गया है।
7
लूमिया 1030 की डिज़ाइन को Edgar Mkrtchyan ने बनाया है।
8
फोन में कर्व शेप दिया गया है जिससे ये न सिर्फ पॉकेट फ्रेंडली है बल्कि इसे वन हैंड ऑपरेट किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







