नोकिया फोन ने गोली खाकर बचाई शख्स की जान!
नोकिया फोन भले ही बीते समय की बात हो, लेकिन आपको बता दें कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने वाली है। साथ ही नोकिया के फीचर फोन आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं।

एक समय था जब मोबाइल फ़ोन का मतलब नोकिया फोन हुआ करता था। नोकिया 1100 तो आज भी अपनी मजबूती के लिए फेमस है। फोन को चाहे कितना भी गिराओ, टूटने का नाम नहीं, और बैटरी! चलते नहीं थकती।

खैर मजबूती की बात करें तो नोकिया फोन आज भी नंबर वन हैं। जी हां! आज भी। दरअसल हाल ही में आई एक खबर के अनुसार नोकिया के फोन के कारण एक व्यक्ति की जान बच गई।
रिलायंस जियो 4जी ऑफर के साथ वीवो वाई55एल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

हुआ यूं कि माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारी पीटर स्किलमैन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अफगानिस्तान के एक शख्स की जान तब बाल बाल बची जब सामने बंदूक से चली गोली उनसे पहले उनके नोकिया फोन पर जा लगी। इस घटना में फोन तो गया लेकिन उसके मालिक की जान बच गई।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications







