5 कैमरों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में Nokia
नोकिया ने बाजार में अपना कमबैक कर दिया है। बाजार में नोकिया स्मार्टफोन को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। अगला साल आने में कुछ ही समय बाकी है। जिसके लिए नोकिया ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें, नोकिया जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन 9 प्योरव्यू के नाम से जाना जाएगा। नोकिया 9 प्योरव्यू साल 2019 का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्मार्टफोन बनने वाला है। जिसका मुख्य कारण फोन को लेकर चल अफवाहें हैं।

बता दें, नोकिया स्मार्टफोन पांच कैमरा लेंस सेटअप के साथ आ सकता है। इससे पहले एेसी अफवाह थी कि स्मार्टफोन इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकता है। हालांकि फोन को इस साल लॉन्च नहीं किया गया। जिसके बाद खबर आई की कंपनी ने स्मार्टफोन को लॉन्च करने की डेट आगे बढ़ा दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन अगले साल 2019 में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन को लॉन्च करने को लेकर आए दिन अलग अलग खबर आ रही है।
स्मार्टफोन की तारीख को लेकर अफवाहें
पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन 2019 के जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू स्मार्टफोन इसी साल पेश किया जा सकता है। यहां तक की स्मार्टफोन को आने वाले कुछ हफ्तो के अंदर भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Nokiapoweruser के मुताबिक, उनके रिटेल सोर्स ने खुलासा किया है कि HMD Global Nokia 9 PureView को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि HMD Global को स्मार्टफोन के प्रोडक्शन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण लॉन्चिंग में देरी हो रही है।
हालांकि पब्लिकेशन ने दावा किया है कि समस्या को ठीक कर लिया गया है। डिवाइस के प्रोडक्शन पर काफी ध्यान भी दिया जा रहा है। बता दें, नोकिया इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक बड़ा इवेंट रख सकती है। वहीं, पब्लिकेशन का कहना है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च करने का प्लान दरअसल कभी किया ही नहीं था। कंपनी इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन फैक्टर को लीक्स और अफवाहों से बचाने के लिए लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। स्मार्टफोन को लेकर बाकी जानकारी कंपनी द्वारा ऑफिशियल इंफोर्मेशन के बाद ही सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








