Home
News

Nokia के इन तीन नए स्मार्टफोन की कीमत कम और फीचर ज्यादा

By Bhawna Gupta

एचएमडी ग्लोबल ने अपने अपग्रेड मॉडल्स को कुछ दिन पहले लॉन्च कर दिया है। 12 अगस्त से नोकिया स्मार्टफोन्स नोकिया 2.1, नोकिया 3.1 और नोकिया 5.1 के नए वेरिएंट्स की सेल शुरू हो चुकी है। आप इन फोन को नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट, पेटीएम मॉल या फिर किसी रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Nokia के इन तीन नए स्मार्टफोन की कीमत कम और फीचर ज्यादा

कीमत

अलग-अलग और बेहतरीन कलर्स में मौजूद ये फोन आपको किफायती दामों में मिल सकते हैं। तीनों फोन्स में नोकिया 2.1 सबसे सस्ता फोन है और इसकी कीमत है मात्र 6,999 रुपए, नोकिया 3.1 की कीमत है 11,999 और वहीं नोकिया 5.1 की कीमत 14,999 रुपए।

कलर्स

कलर्स की बात करें तो नोकिया 2.1 आपको ब्लू/कॉपर, ब्लू/सिल्वर या ग्रे कलर में मिलेगा। नोकिया 3.1,ब्लू/कॉपर,ब्लैक/क्रॉम, व्हाइट आइरन और वहीं, नोकिया 5.1 टेंपर्ड ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं।

सेल पर ऑफर्स

आपको बता दें कि आपको इन बेहतरीन फोन्स पर ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इनमें से कोई भी डिवाइस रिटेल आउटलेट से खरीदते हैं तो पेटीएम QR कोड स्कैन करने पर आपको बिल पेमेंट और रिचार्ज पर 10% कैशबैक का लाभ मिलेगा। वहीं, अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% कैशबैक का लाभ मिलेगा। लेकिन बता दें कि ये ऑफर नोकिया 2.1 के लिए नहीं है।

नोकिया 2.1- फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 2.1 कंपनी का एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है। इसकी डिस्पले 5.4 इंच की है जिसकी स्क्रीन पर अस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 एसओसी प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दी गई है। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि बैटरी की लाइफ 2 दिन है। फोन में 4,000 mAH की पावरफुल बैटरी दी गई है। सबसे अहम इसकी इंटरनेल मेमोरी 8 जीबी है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक एक्सेटेंड किया जा सकता है। वहीं, एलईडी फ्लैश के साथ आपको 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।

नोकिया 3.1- फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स

11,999 की कीमत वाला नोकिया 3.1 एंड्रॉयड 8.0 ओरिया पर रन करता है। इसकी डिस्पले 5.2 इंच है जो कि फुल एचडी होगी। इसमें 3 जीबी की रैम दी गई है और इंटरनल मेमोरी 32 जीबी है, जिसको 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगा पिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं नोकिया 3.1 मीडियाटेक MT6750 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन की बैटरी की बात करें को पावर बैकअप के लिए इसमें 2,990 mAH की बैटरी दी गई है।

नोकिया 5.1- फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 5.1 में यूजर्स को मिलेगी 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन जिसकी अस्पेक्ट रेशियो है 18:9 । ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरिया बेस्ड एंड्रॉयड वन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस हैंडसेट में 2.0 GHz मीडियाटेक MT67555 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।इसमें आपको बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगा पिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global has launched its Upgrade Models a few days ago. Since August 12, Nokia's smartphones Nokia 2.1, Nokia 3.1 and Nokia 5.1 have started the sale of new variants. You can buy these phones from Nokia's official website, PetitM Mall or any retail store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X