माइक्रोसॉफ्ट सौदे के बाद नोकिया के शेयरों पर उछाल
हेलसिंकी शेयर बाजार में मंगलवार को नोकिया के शेयरों में 47 फीसदी तेजी दर्ज की गई। इससे पहले कंपनी ने यह घोषणा की थी कि वह अपने मोबाइल और सेवा खंड को माइक्रोसॉफ्ट को बेचेगा। नोकिया ने एक बयान में कहा है कि उसने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत नोकिया अपने हैंडसेट और सेवा कारोबार तथा अपने पेटेंट को 5.44 अरब यूरो में माइक्रोसॉफ्ट को बेच देगी। सौदा 2014 की पहली तिमाही में पूरा हो सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय समयानुसारसुबह 10 बजे शेयर बाजार के खुलने के तुरंत बाद नोकिया के शेयरों में 47 फीसदी तेजी दर्ज की गई। कंपनी के शेयर 2.96 यूरो से 4.33 यूरो पर जा चढ़े।

इस सौदे के बाद नोकिया अधोसंरचना, मैपिंग और लाइसेंसिंग पर ध्यान देना चाहती है और मुख्यत: एनएसएन के नेटवर्क, एचईआरई के लोकेशन सॉफ्टवेयर तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर काम करना चाहती है।
इस सौदे के बाद नोकिया के करीब 32 हजार कामगारों को माइक्रोसॉफ्ट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और नोकिया का मुख्यालय फिनलैंड के एस्पू में बना रहेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications