Home
News

Nokia Smart TV की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू, ऑफर्स पढ़िए और टीवी खरीदए

Nokia ने कुछ दिनों पहले ही अपना पहला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया है। इस Nokia Smart TV को आज बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर पेश किया गया है। इस स्मार्ट टीवी की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। इस स्मार्ट टीवी पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इस स्मार्ट टीवी को खरीदना चाहते तो अभी तुरंत फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर इस टीवी को खरीद सकते हैं।

Nokia Smart TV की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू, ऑफर्स पढ़िए और टीवी खरीदए

Nokia Smart TV की बिक्री

इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशंस से पहले हम आपको इसकी कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं। इस टीवी को कंपनी ने भारत में 41,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस कंपनी में यूज़र्स को नोकिया कंपनी 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी दे रही है। इस टीवी को अगर आप फेडरल बैंक डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप नोकिया स्मार्ट टीवी को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो भी आपको 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 3500 रुपए की शुरुआती नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी इस स्मार्ट टीवी को खरीदने पर दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप इस टीवी को खरीदते वक्त 2,999 रुपए खर्च करेंगे तो आपको इस पर 3 साल की अतिरिक्त वॉरंटी भी दी जाएगी।

नोकिया स्मार्ट टीवी की खास बातें

नोकिया का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच का है और 4K UHD स्क्रीन के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस टीवी में कंपनी ने साउंड क्वालिटी को सबसे बेहतरीन बनाने के लिए जेबीएल ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और इसमें 24 वॉट के स्पीकर्स का इस्तेमाल किया है, ताकि यूज़र्स को इस स्मार्ट टीवी के साउंड को सुनकर मन खुश हो जाए। इस टीवी को चलाने के लिए नोकिया ने इसमें एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इसमें 16 जीबी स्टोरेज के साथ क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

इस टीवी के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2.25 GB RAM, 3 HDMI Port, 2 USB Port इसमें एक 2.0 और एक 3.0 का होगा। इसके अलावा WiFi, Bluetooth 5.0 भी दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में कंपनी ने गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट भी दिया है। इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसके 4K UHD स्क्रीन में 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस का फीचर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia has launched its first smart TV in India a few days ago. This Nokia Smart TV has been introduced for sale on Flipkart today. The sale of this smart TV has started on Flipkart from 12 noon. Some offers are also being offered on this smart TV. If you want to buy this smart TV, you can buy this TV right now by visiting Flipkart's website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X