गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगी नोकिया सपोर्ट, ये हैं फायदे
एचएमडी ने गूगल प्ले स्टोर पर नोकिया सपोर्ट एप पेश की है। इसे अन्य एंड्रायड यूज़र्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।
एचएमडी अगले हफ्ते नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन भारत में पेश करने वाली है। कंपनी अपने तीनों स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 को भारत में लॉन्च करेगा। अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने से पहले कंपनी अपने फैन्स को बेहतर अनुभव देना चाहती है, यही कारण है कि कंपनी ने अपना एप यूज़र्स के लिए पेश किया है।

दरअसल एचएमडी ने अपनियो सपोर्ट एप गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज़ कर दी है। इस सपोर्ट एप के जरिए कंपनी सीधे यूज़र्स से जुड़ पाएगी। कंपनी ने हालाँकि इस एप को नोकिया के स्मार्टफोन में प्री-इनस्टॉल किया है, लेकिन एंड्रायड यूज़र्स भी इसे गूगल प्ले स्टोर के जरिए अपने फोन में में इनस्टॉल कर सकते हैं।

एचएमडी की इस एप का यूज़र्स इंटरफ़ेस देखने में अच्छा है और बेहद साधारण भी है। यहां आप इस एप के स्क्रीनशॉट भी देख सकते हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एप कैसे दिखाई देगी। इस एप में यूज़र्स फोन का वारंटी स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ सपोर्ट से कांटेक्ट करना भी इस एप के जरिए बेहद आसान हो जाता है।

ये हैं एप के फीचर्स
इस एप के जरिए FAQ (बार बार पूछे गए सवाल) के सभी जवाब मिलेंगे
इस चैट के जरिए सपोर्ट से बेहद आसानी से कांटेक्ट किया जा सकता है
अपने पास के नोकिया मोबाइल केयर सेंटर का पता लगा सकते हैं
फोन के वारंटी का स्टेटस भी इस एप के जरिए पता किया जा सकता है


Click it and Unblock the Notifications








