Nokia T10: मार्केट में धूम मचाने काफी कम कीमत में लॉन्च हुआ नोकिया टी10 टैबलेट
नोकिया ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में एक नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Nokia T10 को लॉन्च कर दिया है जिसके बारे में हमने कुछ समय पहले सुना था। कंपनी का यह नया टैबलेट Nokia T10 (नोकिया टी10) जो 8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें WiFi और LTE दोनों वेरिएंट दिये गए हैं। इसके अलावा नोकिया के इस नए टैबलेट में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं Nokia T10 टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर।

Nokia T10 की कीमत और उपलब्धता
सबसे पहले हम इस नए टैबलेट की कीमत जान लेते हैं। WiFi के साथ Nokia T10 जो 3GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत £129 (लगभग 12,200 रुपये) रखी गई है। वहीं LTE वैरिएंट की कीमत £149 (लगभग 14100 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट यूके में अगले महीने से उपलब्ध हो जाएगा जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा।
हालांकि भारत में नोकिया के इस टैबलेट को कब पेश किया जाएगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालाँकि, आपको याद दिला दें कि Nokia T20 जो भारत में पहले से ही उपलब्ध है, तो उम्मीद की जा सकती है कि इसको भी लॉन्च किया जाएगा।
Nokia T10 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Nokia T10 एक सिम्पल डिज़ाइन के साथ आता है जो एक कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 8-इंच का डिस्प्ले HD+ (1200 x 800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

यह टैबलेट Unisoc T606 SoC द्वारा संचालित है जिसे 3GB या 4GB RAM और 32GB या 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा यदि यूजर्स स्टोरेज बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए 512GB तक के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
कैमरा की बात करें, तो टैबलेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 2MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और बैक साइड में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।
Nokia टी10 में 5250mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी में इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह टैबलेट सिर्फ एक कलर ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में ही आता है।


Click it and Unblock the Notifications







