वर्चू लक्जरी मोबाइल इकाई को बेंच सकती है नोकिया

दुनिया का सबसे महंगा हैंडसेट बनाने वाली कंपनी नोकिया अपनी लक्जरी मोबाइल फोन इकाई वर्चू बेच सकती है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि नोकिया स्मार्टफोन बाजार में अन्य खिलाडि़यों के साथ ज्यादा आक्रामक तरीके से प्रतिस्पर्धा करना चाहती है इसलिए कंपनी वर्चू लक्जरी मोबाइल इकाई बेच सकती है नोकिया वर्चू का गठन फिनलैंड की मोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नोकिया ने 1998 में महंगे उपकरण बाजार में पैठ बनाने के लिए किया था।
उसकी ब्रिटेन इकाई द्वारा बेचे जाने वाले इस तरह के हैंडसेट का दाम तीन लाख डालर से अधिक है। इसमें बहुमूल्य तत्वों को शामिल किया जाता है। फाइनेंशियल टाइम्स की खबर में कहा गया है कि नोकिया अपनी लक्जरी सहायक इकाई को अपने कुल कारोबार का नए सिरे से गठन करने के बाद बेचेगी। उसका मकसद एप्पल और अन्य स्मार्टफोन विनिर्माताओं से प्रतिस्पर्धा करने का है।
खबरों में कहा गया है कि नोकिया ने गोल्डमैन साक्स को इस बिक्री के लिए नियुक्त किया है, हालांकि इस बारे में बातचीत अभी शुरुआती चरण में है। नोकिया और गोल्डमैन साक्स ने इन खबरों पर टिप्पणी नहीं की। वर्चू से नोकिया को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालांकि इसका सालाना कारोबार 26.8 से 40.2 करोड़ डालर का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ निजी इक्विटी समूहों भी इस सौदे में रुची ले रहें हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications