Nokia अपने कई स्मार्टफोन में बढ़ाएगा बहुत सारे फीचर्स
स्मार्टफोन की इस आधुनिक दुनिया में बहुत सारी नई कंपनियों ने एक से बढ़कर एक मॉर्डन तकनीक वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करके स्मार्टफोन की एक क्रांति सी ला दी है। मसलन, ओप्पो, वीवो और एमआई जैसे स्मार्टफोन ने फोन के पुरानी दिग्गज कंपनियों का मार्केट मंदा कर दिया है। पुरानी कंपनियों में सैमसंग और नोकिया जैसी कंपनियां शामिल है।एक जमाने में मोबाइल की दुनिया में नोकिया का राज था। अब वो एक बार फिर अपना राज कायम करना चाहती है।

इसी वजह से नोकिया ने अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स जोड़े हैं और उन्हें नए रूप में ग्राहकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। नोकिया अपने कुछ पुराने स्मार्टफोन Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर लाने जा रहा है।
इसकी जानकारी एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के जरिए दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि इसका अपडेट कब तक आएगा लेकिन कंपनी की ओर से इस बात का आश्वसन जरूर मिला है कि नोकिया के इन चारों स्मार्टफोन का अपडेट जरूर आएगा। कंपनी के अनुसाल इसे ओटीए अपडेट के तौर पर दिया जाएगा। नोकिया स्मार्टफोन का नया बदलाव फेस रिकग्रिशन अनलॉक की सुविधा देगा। इस फेस अनलॉक में ट्रू डेप्थ कैमरा सिस्टम है, जो सॉफ्टवेयर लेवल एलगोरिदम की जुगलबंदी से लैस है। फेस अनलॉक फीचर इन फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ काम करेगा। ध्यान रहें कि Nokia X6 चीन में पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था और कंपनी ने तब उसमें फेस अनलॉक सपोर्ट आउट ऑफ द बॉक्स दिया था।
फेस अनलॉक की बात करें तो नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी के लिए यह एक नया फीचर है। इसे नोकिया एक्स6 में शुरुआती तौर पर दिया गया है व बाकी मॉडल में इसका विस्तार धीरे-धीरे किया जाना है। हालांकि, समान अनुभव बाज़ार मे मौज़ूद कई एंड्रॉयड फोन में है। असूस, हुवावे, वनप्लस जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए फेस अनलॉक की सुविधा दे रही हैं। इसी तरह ओप्पो, सैमसंग और शाओमी ने हाल में प्रीलोडिड फेस अनलॉक फीचर देना शुरू कर दिया है।

एचएमडी ग्लोबल नोकिया के मॉडल में लेटेस्ट एंड्रॉयड अनुभव देने के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉयड पी देने का भी ऐलान किया था, जो एंड्रॉयड का अगला बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया 7 प्लस यूज़र के लिए एंड्रॉयड पी बीटा 2 रिलीज़ किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications