Nokia लॉन्च करेगा "Cable" नाम का एक नया फोन, जानिए इसके कुछ खास फीचर्स
नोकिया के हैंडसेट्स बनाने वाली कंपनी HMD Global अब एक और नए नोकिया फोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'Cable' दिया गया है। अपकमिंग फ़ोन HMD Global Cable के नाम से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। जिसमें इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिली है।

जिसके मुताबिक नोकिया फोन एंड्रॉयड 10 पर ऑपरेट होगा। फ़ोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 100 और मल्टी-कोर टेस्ट में 280 स्कोर हासिल हुए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन क्वालकॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।
एआरएम क्वालकॉम क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल
Nokiamob ने अपकमिंग फ़ोन को गीकबेंच की लिस्टिंग में देखा था। जिससे चलता है कि नोकिया फोन में एआरएम क्वालकॉम क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड1.30 गीगाहर्ट्ज़ होगी। प्रोसेसर के नाम को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि फोन को 16 अक्टूबर को लिस्ट किया गया था। इसका गीकबेंच स्कोर कम है लेकिन फोन को नोकिया C1 से बेहतर बताया जा रहा है।
हाल ही में नोकिया ने पुराने फोन को किया रीलॉन्च
याद दिला दें कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने पुराने और पॉपुलर Nokia 8000 और Nokia 6300 फीचर फोन्स को रिलॉन्च किया था। दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस आते हैं। साथ ही इन फ़ोन्स में 1,500mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। नोकिया 8000 को ऑनिक्स ब्लैक, ओपल व्हाइट, टोपाज़ ब्लू और सिंट्रिन गोल्ड रंग विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि नोकिया 6300 4जी को सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट रंग ऑप्शन के साथ आते हैं।
कम कीमत में काम के फीचर्स
Nokia 8000 4G में 2 MP का रियर कैमरा है जो कि फ़्लैश के साथ आता है। वहीं, Nokia 6300 4G में फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है। नोकिया 8000 4जी की 2.8-इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले दी गयी है तो नोकिया 6300 4जी में 2.4-इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले मौजूद है। नोकिया समेत किसी भी स्मार्टफोन कंपनियों और स्मार्टफोन के बारे में जानने के लिए आप हमारे यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








