Home
News

Nokia X की लॉन्च डेट कंफर्म, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री

By Neha Kashyap

एचएमडी ग्लोबल के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia X को लेकर पिछले काफी समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर नोकिया X का एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल इस फोन को 16 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का लॉन्च इवेंट 16 मई को दोपहर में 2 बजे शुरू होगा।

अब वीबो पर नोकिया X की कुछ हाई रिजॉल्यूशन पिक्चर्स लीक के जरिए सामने आई हैं, जिसमें इस फोन का डिसप्ले और नॉच डिजाइन देखा जा सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले चीनी स्मार्टफोन फीचर साइट TENAA पर भी नोकिया X लिस्ट किया गया था, जिसमें इस फोन को लगभग सभी फीचर्स सामने आए थे।

Nokia X की लॉन्च डेट कंफर्म, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री

हाल ही में जारी हुई नोकिया X की लाइव इमेज के अनुसार, ये फोन फिंगर प्रिंट सेसर के साथ आएगा, जो फोन के बैक पैनल पर होगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया होगा, जो वर्टिकली सेटअप होगा। कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी रियर पैनल पर होगा। कंपनी इस फोन को पतले बैजल के साथ पेश करेगी, जो चारों कॉर्नर पर ये फोन राउंड ऐज के साथ आएगा।

Nokia X में 5.8-इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा, जो 2280 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। गा। ये फोन 19:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। फोन में 3.5-mm का हेडफोन जैक होगा। फोन के साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। Nokia X एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा और इसमें 3000mAh बैटरी होगी।

Nokia X में ग्लास बैक पैनल और 6.2 इंच का एफएचडी प्लस डिसप्ले दिया होगा। कंपनी इस फोन को रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश करेगी। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 636 SoC प्रोसेसर और 6GB रैम दी है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 128GB जीबी का होगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलिओ Helio P60 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगा।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI

फिलहाल भारत में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरह से या अन्य रिपोर्ट में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत की बात करें, तो कंपनी इस फोन को फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश करने जा रही है। यानी इस फोन को कंपनी हाई बजट कैटेगिरी में पेश कर सकती है। कंपनी का पिछला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 सिरोको था, जिसे कंपनी ने भारत में 49,999 रुपए में लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global is all set to take the wraps off the Nokia X smartphone on May 16 at 2 PM in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X