नए अवतार में लॉन्च हुआ Nokia X6
Nokia अपने शानदार स्मार्टफोन के साथ बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Nokia X6 को मई 2018 में चीन में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इसे चीनी बाजार में इसे डार्क ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जा रहा था, लेकिन खबर आ रही है कि अब इन 2 रंगों के साथ एक नए रंग का स्मार्टफोन बाजार में आने वाला है। अब Nokia X6 पोलर व्हाइट कलर में भी उपलब्ध कराया गया है। चीनी बाजार में इस नए रंग की बिक्री शुरू हो गई है। पोलर व्हाइट कलर वाला Nokia X6 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। Nokia X6 में नए रंग के साथ कई स्मार्ट फीचरों को भी जोड़ा गया है जो काफी आकर्षित है।

Nokia की ऑफिशियल वीबो पोस्ट ने बताया कि फोन में एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। जिसमें एक प्राइवेट ऐप मिलता है। जिससे आप चुनिंदा ऐप्स को छुपा सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो इसे चीन में 1699 युआन यानी 17,600 रुपये में बेचा जा रहा है। उपलब्ध कराए गए नए पोलर व्हाइट कलर में 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद नही है। जबकि दूसरे कलर में इसी वेरिएंट वाला स्मार्टफोन आपको मिल जाएगा। नए पोलर व्हाइट कलर फोन के अलावा कंपनी ने 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले फोन की कीमत एक समान ही रखी है।
अब बात करते हैं फोन की स्पेसिफिकेशन के बारें में, बताया जा रहा है कि Nokia X6 में नॉच डिस्प्ले के साथ वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Nokia X6 में डुअल सिम दिया गया है जिसमें नैनो सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन में 5.8 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें एआई फीचर दिया गया है जिससे काफी शानदार तस्वीरें खींची जा सकती है।
Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का तो वहीं दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 का कनेक्टिविटी फीचर भी काफी अच्छा है, क्योंकि इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट उपलब्ध कराया गया है।
फोन की बैटरी भी 3060 एमएएच की जो 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। जो बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है, जो काफी अहम है।


Click it and Unblock the Notifications








