Home
News

भारत में जल्द लॉन्च होगा Nokia X6, खास फीचर्स से है लैस

By Neha Kashyap

Nokia के फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। एचएमडी ग्लोबल भारत में जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia X6 लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Nokia X6 का सपोर्ट पेज को नोकिया की भारतीय वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। वेबसाइट पर Nokia X6 के यूज़र गाइड में कई जरूरी जानकारी दी गई है। पेज लाइव होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस महीने के आखिर तक ये फोन लॉन्च कर सकती है।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Nokia X6, खास फीचर्स से है लैस

एचएमडी ग्लोबल पिछले महीने चीन में Nokia X6 लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बेहद पतले बैजल के साथ पेश किया है। इस फोन में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95:5 परसेंट दिया है। ये फोन एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने दमदार और यूनीक फीचर्स के साथ पेश किया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आता है। इस फोन में फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए हैं।

चीन में नोकिया X6 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 चीनी यूआन यानी करीब 13,830 रुपए है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 यूआन यानी करीब 15,980 रुपए है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वर्जन की कीमत 1699 यूआन यानी करीब 18,090 रुपए है। चीन में ये फोन 21 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। ये फोन चीन में ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है।

Nokia X6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारत में जल्द लॉन्च होगा Nokia X6, खास फीचर्स से है लैस

नोकिया X6 में 5.8 इंच का FHD+ प्लस डिसप्ले दिया है, जो 2280 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके टॉप सेंटर में नॉच दिया है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और इस फोन का स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में ग्लास बैक पैनल दिया है।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने नोकिया X6 फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर 3 वेरिएंट में पेश किया है, जो 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। तीनों वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

नोकिया X में 61.8GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 636 14nm प्रोसेसर दिया है और ये फोन एड्रिनो 509 जीपीयू के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और एंड्रॉइड P ओएस पर अपग्रेड होगा। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया है।

हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है। इसका प्रायमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (RGB) है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का कैमरा AI सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia X6 support page goes live in India and this is enough for hinting that company is going to launch this smartphone in india soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X