Home
News

उत्तर कोरिया में 9 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

By Rahul

उत्तर कोरिया में मंगलवार को नौ घंटे से अधिक समय तक इंटरनेट सेवा बुरी तरह बाधित रहने के बाद इसे बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट परफॉरमेंस की निगरानी करने वाली कंपनी डिन रिसर्च ने यह जानकारी दी।

इंटरनेट सेवा में यह बाधा अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सोनी पिक्चर्स पर हुए साइबर हमले के बाद शुरू हुए वाक युद्ध के बाद आई है। उल्लेखनीय है कि
उत्तर कोरिया पर फिल्म निर्माता-निर्देशक सेथ रोगेन की फिल्म की वजह से फिल्म कंपनी सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमला करने का आरोप है।

उत्तर कोरिया में 9 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल

यह फिल्म उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हत्या की साजिश की कहानी लिए हुए है। 'सीएनएन' चैनल ने डिन रिसर्च के ट्वीट के हवाले से कहा, "उत्तर कोरिया की इंटरनेट सेवा नौ घंटे एवं 31 मिनट तक बाधित रहने के बाद बहाल हुई।

परफॉरमेंस एवं सुरक्षा कंपनी 'क्लाउडफ्लेयर' के अध्यक्ष मैथ्यू प्रिंस ने इंटरनेट सेवा ठप रहने के बारे में कहा कि ऐसा लगा जैसे उत्तर कोरिया से जोड़ने वाले सारे मार्ग गुम हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को सीएनएन को बताया था कि हैकिंग, साइबर को नुकसान पहुंचाने की हरकत है, लेकिन उन्होंने इसे युद्ध की हरकत नहीं माना।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X