Home
News

Free Internet: अब फ्री में चलाएं हाईस्पीड इंटरनेट, इस कंपनी ने जीता लोगों का दिल

आज के समय में लोगों की लाइफ में इंटरनेट सबसे महत्वपूर्ण चीज बन गया है. इसके साथ ही अब घर में वाई-फाई (Wi-Fi) लगाने का चलन भी बढ़ गया है. बाजार में कई कंपनियां ग्राहकों को इंटरनेट मुहैया कराती हैं. एयरटेल, जियो, बीएसएनएल (Airtel, Jio, BSNL, Vodafone Idea) के अलावा और भी कई प्राइवेट इंटरनेट कंपनियां हैं. इन्हीं में से एक है एक्सीटेल ब्रॉडबैंड. Excitel Broadband ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सर्विस लेकर आया है. इसके तहत आपको एक दिन के लिए फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट चलाने की सुविधा मिलेगी.आइए आपको बताते हैं इस सर्विस के बारे में.

Free Internet: अब फ्री में चलाएं हाईस्पीड इंटरनेट, इस कंपनी ने जीता...

कंपनी 4 घंटे के भीतर ग्राहक की शिकायत का करेगी समाधान

आपको बता दें कि एक्सीटेल ब्रॉडबैंड अपने ग्राहकों से किसी भी तरह की समस्या का समाधान चार घंटे के भीतर करने का वादा करता है.कंपनी ने टर्म एंड कंडीशन पेज में कहा है कि अगर कंपनी 4 घंटे के भीतर ग्राहक की शिकायत का समाधान नहीं कर पाती है तो वह ग्राहकों को एक दिन के लिए एक्साइटल ब्रॉडबैंड हाई स्पीड इंटरनेट सेवा मुफ्त में देगी. कंपनी इस सर्विस के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूलेगी.

फ्री इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए

कंपनी ने पॉलिसी में कहा है कि कंपनी अपने यूजर्स को यह फ्री इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए देगी. लेकिन यह भी समस्या के समाधान की समय सीमा है. कंपनी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही तकनीकी समस्या का समाधान करेगी. अगर ग्राहक रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक शिकायत करता है तो इस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा. यानी आप फ्री इंटरनेट का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

Free Internet: अब फ्री में चलाएं हाईस्पीड इंटरनेट, इस कंपनी ने जीता...

Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान काफी शक्तिशाली

गौरतलब है कि एक्सीटेल के कई ब्रॉडबैंड प्लान भी काफी लोकप्रिय हैं. कुछ मामलों में, Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान काफी शक्तिशाली हैं और अन्य प्रदाताओं की तुलना में बेहतर सेवा प्रदान करते हैं. इंटरनेट के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सर्विस भी एक्साइटल बेहद किफायती दामों पर मुहैया कराती है। Exetel भारत में सबसे अच्छे इंटरनेट सेवा प्रदाताओं में से एक है, सबसे बड़ा कारण यह है कि Exetel कम कीमत पर उच्च गति का इंटरनेट प्रदान करता है.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Excitel Broadband promises its customers to resolve any issues within four hours. Excital Broadband High Speed Internet service will be provided free of cost for one day. The company will not charge any extra charge from the customers for this service.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X