Home
News

Nothing 3a Pro 5G vs Oppo F31 Pro Plus 5G: ₹30,000 से कम में कौन-सा फोन रहेगा बेहतर?

अगर आप इस दिवाली एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं कि किसे चुना जाए Nothing या Oppo? तो यह कंपेरिजन आपके लिए है। ₹30,000 की रेंज में दोनों कंपनियों ने ऐसे मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश किए हैं जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं।

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Nothing Phone 3a Pro 5G और Oppo F31 Pro Plus 5G के फीचर्स, कैमरा, बैटरी और कीमत की ताकि आप अपने लिए सही फोन चुन सकें।

Nothing 3a Pro 5G vs Oppo F31 Pro Plus 5G में कौन-सा फोन रहेगा बेहतर?

1. Nothing सस्ता, Oppo थोड़ा प्रीमियम

Nothing Phone 3a Pro 5G की कीमत भारत में 27,999 रुपये (8GB+128GB स्टोरेज) और 31,999 रुपये (12GB+256GB स्टोरेज) रखी गई है। वहीं, Oppo F31 Pro Plus 5G की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये (8GB+256GB) और 34,999 रुपये (12GB+256GB) है। यानि बजट की बात करें तो Nothing का फोन Oppo से लगभग 5,000 रुपये तक सस्ता है।

2. डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone 3a Pro अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसका साइज 163.5 x 77.5 x 8.3mm और वजन 211 ग्राम है। फोन में 6.7-इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले दी गई है, जो 2392 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

वहीं, Oppo F31 Pro Plus 5G में 6.79-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

यह फोन केवल 7.7mm पतला और 195 ग्राम हल्का है। यह Gemstone Blue, Himalayan White और Festival Pink जैसे कलर वेरिएंट्स में मिलता है।

3. कैमरा सेटअप

Nothing Phone 3a Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

  • 50MP वाइड-एंगल सेंसर (OIS + EIS के साथ)
  • 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल और 60x डिजिटल जूम तक)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर

फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) और 1080p वीडियो को मल्टीपल फ्रेमरेट पर सपोर्ट करता है। वहीं, Oppo F31 Pro Plus 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप है।

  • 50MP मेन सेंसर (OIS के साथ)
  • 2MP मोनोक्रोम लेंस

फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो 4K@30fps, 1080p@60fps और स्लो-मोशन (120fps/240fps) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

4. परफॉर्मेंस और बैटरी

Nothing Phone 3a Pro में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है। यह फोन 8GB से 12GB रैम और 128GB से 256GB स्टोरेज तक के विकल्पों में आता है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है।

दूसरी ओर Oppo F31 Pro Plus 5G में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस में थोड़ा एडवांस है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है यानी बैटरी बैकअप और चार्जिंग के मामले में Oppo आगे है।

5. कौन-सा फोन खरीदें?

अगर आप यूनिक डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और क्लीन इंटरफेस (Android एक्सपीरियंस) चाहते हैं तो Nothing Phone 3a Pro 5G आपके लिए बेस्ट रहेगा। लेकिन अगर आप लंबा बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग और स्लिम डिजाइन को प्रायोरिटी देते हैं तो Oppo F31 Pro Plus बेहतर विकल्प है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X