Home
News

Elon Musk , Nothing के बाद अब Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक, AI को लेकर बोला...

Apple को लेकर एलन मस्क के बाद अब टेक कंपनी Samsung ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने अपने वार्षिक इवेंट WWDC 2024 के पहले ही दिन AI को लेकर ऐलान किया।

ब्रांड ने Chait GPT मेकर ओपन एआई के साथ अपनी साझेदारी को लेकर जानकारी शेयर की। एप्पल ने बताया कि, नए ओएस अपडेट के साथ अब एप्पल यूजर्स चैटजीपीटी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Elon Musk , Nothing के बाद अब Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक

WWDC 2024 में कंपनी ने Apple Intelligence नाम से एक नया AI फीचर पेश किया। जिसे लेकर Samsung ने Apple को ट्रोल करते हुए, कहा कि, Apple AI की रेस में बहुत देर से आया है। एप्पल ने iOS 18 में जो फीचर्स पेश किए हैं, वो Samsung के स्मार्टफोन्स में पहले से ही मौजूद हैं।

दरअसल एप्पल ने WWDC कॉन्फ्रेंस में नए फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि, अब iPhone उपभोक्ता App आइकॉन को नए अपडेट के साथ एक जगह से दूसरी जगह मूव कर प्लेस कर सकेंगे।

इसे लेकर Samsung ने कटाक्ष करते हुए कहा कि,यह कोई नई बात नहीं है, Samsung इस फीचर को 2010 से ही अपने फोन्स में दे रहा हैा Apple को ट्रोल करते हुए, सैमसंग ने बोला कि, 'अपने आइकॉन को जहां चाहें रखना, 2010 से ही हमारे फोन में है...'

इतना ही नहीं iOS18 को लेकर सैमसंग का कहना है कि, इसमें दो ऐसे फीचर्स को लाए गए हैं, जो कि अपने आप में नए नहीं हैं।

गौरतलब है कि, Nothing ने भी ऐप्पल को ट्रोल करते हुए X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि, iPhone में अब ऐप आइकॉन का रंग बदलने की सुविधा आएगी, मगर ये तो Nothing फोन में पहले से ही Icon Pack फीचर के तौर पर उपलब्ध है।

Apple iOS 18 में मिल रहे हैं ये फीचर्स- एप्पल ने अपने वार्षिक इवेंट में ऑफिशियली iOS 18 को पेश किया है। एप्पल का iOS 18 को लेकर कहना है कि, अब यूजर्स किसी मैसेज को शेड्यूल कर सकेंगे। इसके साथ ही मैसेजेस को बोल्ड, अंडरलाइन और इटैलिक भी कर सकेंगे।

इतना ही नहीं एप्पल अब RCS मैसेज को भी सपोर्ट करेगा। साथ ही iPhone 14 और उसके बाद के आईफोन्स पर सैटेलाइट मैसेज का भी सपोर्ट मिलेगा। ब्रांड Mail ऐप में भी कई बदलाव किए हैं। जिससे अब यूजर्स को एक ही बिजनेस से आने वाले सभी मेल एक जगह पर मिलेंगे। कंपनी ने वॉलेट में टैप टू कैश फीचर जोड़ा है। साथ ही साथ Journal ऐप को भी अपडेट किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk, Nothing and Samsung criticized apple for being late to ai race know details in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X