Nothing ने झेला महंगे फोन का ताना, अब ला रहा है सस्ते स्मार्टफोन! जल्द होंगे लॉन्च
हाल ही में 79,999 रुपये की कीमत में Nothing Phone (3) लॉन्च होने के बाद कंपनी को सोशल मीडिया पर यूजर्स की काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब कंपनी अपने यूजर्स की बात सुनती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing जल्द ही दो नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिन्हें 'Lite' और 'T' सीरीज के तहत पेश किया जाएगा।

क्यों खास है यह खबर?
टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, Nothing अब ज्यादा कीमत और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाले फोन्स की बजाय बजट सेगमेंट की तरफ रुख कर सकता है। ब्रार ने अपने पोस्ट में लिखा - Pro मॉडल अब यूजर्स को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं।
क्या हो सकती है कीमत और पोजिशनिंग?
Lite मॉडल: Nothing Phone (3a) से नीचे की कीमत, यानी 25,000 रुपये के अंदर हो सकती है।
T मॉडल: फ्लैगशिप के थोड़ा नीचे, यानी 45,000-50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
इससे Nothing के पास 18,999 से 79,999 रुपये तक की पूरी रेंज होगी। इसमें CMF ब्रांड के भी फोन शामिल हैं।
यूजर्स को क्या मिलेगा?
- वही प्रीमियम डिजाइन और Glyph इंटरफेस
- क्लीन UI और ट्रांसपेरेंट हार्डवेयर का अनुभव
- लेकिन हाई-एंड स्पेसिफिकेशन की बजाय बैलेंस्ड परफॉर्मेंस
इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में Nothing अपने सिग्नेचर डिजाइन को बरकरार रखते हुए ज्यादा यूजर्स तक पहुंचने की कोशिश करेगा। उम्मीद है कि इन फोन्स में Snapdragon 7 सीरीज या Dimensity चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो मिड-रेंज यूजर्स के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देंगे। Nothing का फोकस इस बार कैमरा क्वालिटी, बैटरी बैकअप और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर हो सकता है। कंपनी इन्हें सितंबर-अक्टूबर 2025 के आसपास लॉन्च कर सकती है।
Nothing phone 3
फोन पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, मेटल और ग्लास का ट्रांसपेरेंट बॉडी और बेहद पतले बेजल्स के साथ प्रीमियम फील कैरी करता है। सबसे खास बात है इसका अपडेटेड Glyph Interface, जिसमें अब 489 LEDs हैं। ये सिर्फ स्टाइल नहीं, स्मार्ट भी है।
इससे आप कॉलर ID, अलर्ट्स देख सकते हैं, स्टॉपवॉच चला सकते हैं, यहां तक कि Magic 8 Ball जैसी मजेदार चीजों के साथ खेल भी सकते हैं। इसमें 50MP कैमरे, जिनमें 60x जूम वाला पेरिस्कोप लेंस, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक शानदार 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








