24 सितंबर को Nothing Ear Open ईयरबड्स होंगे लॉन्च, क्या करें उम्मीद
टेक कंपनी Nothing इस महीने के आखिर में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च करने जा रही है। इसका खुलासा खुद ब्रांड ने टीजर जारी कर किया है। टीजर के अनुसार आगामी ईयरबड्स Nothing Ear Open Earbuds हो सकते हैं। नथिंग के X अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दो गोल केबल एक दूसरे को छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शेयर किए गए वीडियो में कंपनी ने लिखा है, 'Out in the open' जिसके साथ में इस प्रोडक्ट की लॉन्च डेट की भी पुष्टि की गई है। शेयर किए गए टीजर के अनुसार 24 सितंबर को नथिंग इन्हें लॉन्च करेगी। फिलहाल इसके अलावा नथिंग ने इन्हें लेकर कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है।

हालांकि, टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये दोनों केबल ओपन ईयर हेडसेट का हिस्सा हैं। लेकिन ये भी केवल अंदाजा है। नथिंग ने ऑफिशियली तौर कोई खुलासा नहीं किया है।
वहीं IMDA वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार Nothing जल्द ही एक प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है, जिसे Nothing Ear Open के नाम से जाना जाएगा।
आपको बता दें, नथिंग ने अभी तक कोई भी वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन ओपन ईयर डिजाइन के साथ नहीं पेश किया है। लेकिन, कंपनी के द्वारा शेयर किए लेटेस्ट टीजर से ओपन ईयरफोन्स लॉन्च होने का हिंट यह मिलता है कि, कंपनी ने इसके नाम में ही Open शामिल किया है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, यह ब्रांड का पहला ऐसा प्रोडक्ट होगा जिसे ओपन ईयर कैटिगरी के तहत लॉन्च किया जाएगा।
Nothing Ear (Open) से क्या उम्मीद करें- नथिंग ईयर (Open) कंपनी का पहला ओपन ईयर बड होगा। आने वाले इस ईयरबड्स के कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आने की अफवाहे हैं। वर्तमान में नथिंग के ऑडियो लाइनअप में चार प्रोडक्ट्स Ear A, Ear 1, Ear 2 और Nothing Stick earbuds शामिल हैं।
लंदन स्थित कंपनी ने जुलाई 2021 में अपना पहला ईयरबड - नथिंग ईयर 1 को लॉन्च किया। इसने हाल ही में नथिंग ईयर और नथिंग ईयर (A) के लॉन्च के साथ ऑडियो रेंज का विस्तार किया। वहीं नथिंग ईयर नथिंग ईयर (2) का उत्तराधिकारी है। इसमें एक नया 11 मिमी ड्राइवर यूनिट है, जो बेहतर बास एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।
वहीं दूसरी ओर, नथिंग ईयर (ए) एक नए डिजाइन को स्पोर्ट करता है और यह पीले कलर ऑप्शन में आता है। ईयरबड्स का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 9.5 घंटे तक का बैटरी बैकअप देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







