Nothing के दो स्मार्टफोन को मिला अपडेट, अपग्रेड फीचर्स के साथ मजेदार होगा एक्सपीरियंस
Nothing OS 3.1: नथिंग ने लेटेस्ट Phone (3a) और Phone (3a) Pro स्मार्टफोन के लिए कई अपग्रेड फीचर्स के साथ Nothing OS 3.1 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नया अपडेट एआई-पावर्ड फीचर्स पर फोकस करता है।
ये अपडेट कैमरा ऐप के लिए भी कुछ अपग्रेड लेकर आया है। अपडेट में नए फीचर्स के बाद यूजर्स का फोन चलाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। इसमें क्या नए फीचर मिले हैं। आइए जानते हैं।

Nothing OS 3.1 अपडेट
कैमरा कैप्चर सपोर्ट- अपडेट मिलने के बाद कैमरा ऐप में Essential Key का यूज करके सीधे फोटो लेकर उन्हें Essential Space में स्टोर किया जा सकता है। शॉर्ट प्रेस से फोटो के साथ नोट जोड़ा जा सकता है, जबकि लॉन्ग प्रेस से वॉयस मेमो जोड़ा जा सकता है। साथ ही नथिंग आने वाले महीनों में Essential Space में स्मार्ट कलेक्शंस, फोकस्ड सर्च और फ्लिप टू रिकॉर्ड जैसे फीचर्स जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है।
कैमरा अपग्रेड
नए अपडेट में कैमरा जूम को पहले से बेहतर किया गया है। फ्रंट कैमरा में रेडिश स्किन टोन की दिक्कत अपडेट मिलने के बाद ठीक हो गई है, साथ में रियर कैमरा के इनडोर शॉट्स में व्हाइट बैलेंस में सुधार किया गया है। बैकलाइट कंडीशंस में पोर्ट्रेट्स की क्लैयरिटी और टोन में सुधार किया गया है।

ये अपग्रेड भी हैं शामिल
AOD एनीमेशन- Always-On Display के ट्रांजिशन एनीमेशन में सुधार किया गया है।
सिस्टम स्टेबलिटी- कई बग्स को अपडेट में सही कर दिया गया है। जिससे सिस्टम स्टेबिलिटी सुधर गई है।
कैसे इंस्टॉल करें नया अपडेट
नथिंग फोन (3a) और फोन (3a) प्रो यूजर्स सेटिंग्स > सिस्टम > सिस्टम अपडेट में जाकर नथिंग OS 3.1 अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन 3a 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, प्रो वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इन दोनों फोन में 50W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








