Home
News

Nothing Phone (1) फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 5000 रुपये की कीमत पर

Nothing Phone (1) फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 5000 रुपये की कीमत पर

Nothing Phone (1): Amazon की तरह ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट भी कई सारे प्रोडक्ट्स पर महा छूट दें रही है। यदि आप नया फोन लेने की सोच रहें है तो ये समय आपके लिए सबसे बढ़िया हो सकता है क्योंकि Carl Pei की कंपनी नथिंग का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) फ्लिपकार्ट पर 25,000 रुपये से भी कम की कीमत पर मिल रहा है साथ ही आप और दूसरे ऑफर्स लगा कर इसकी कीमत को और कम कर सकते है। ये बात तो सभी को पता है कि Nothing Phone (1) को 2022 में आधिकारिक तौर पर भारत में पेश किया गया था।

Nothing Phone (1) को कैसे करें कम कीमत में प्राप्त

Nothing Phone (1) को फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ नथिंग फोन (1) को 25,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। यदि आप एक ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आप डिवाइस पर 1000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और 20,000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। पर ये बात तो आपको भी पता है एक्सचेंज की कीमत आपके फोन पर निर्भर करती है। अगर आपको पुरे 20,000 रुपये मिल जाते है तो फोन की कीमत 5000 रुपये हो जाएगी।

Nothing Phone (1): Specifications

Nothing Phone (1) 6.55 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस को पावर देने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778+ SoC है जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है। साथ ही फोन 33W फास्ट चार्जिंग के लिए 4500mAh की बैटरी के साथ आता है। हालांकि, बॉक्स के अंदर आपको चार्जर नहीं मिलता है। Nothing Phone (1) कुल तीन वेरिएंट हैं: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज।

कैमरा की बात करें तो कैमरा ऐप में कई मोड्स शामिल हैं, जैसे मैक्रो, नाइट मोड ऑन फ्रंट और बैक। नथिंग फोन (1) में डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल सैमसंग JN1 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर शामिल है। आगे की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए होल पंच डिस्प्ले के अंदर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कुछ अन्य विशेषताओं में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, फेस अनलॉक सपोर्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (1): Like Amazon, e-commerce giant Flipkart is also giving huge discounts on many products. If you are thinking of getting a new phone, then this time can be the best for you because Carl Pei's company Nothing's first smartphone Nothing Phone (1) is available on Flipkart at a price of less than Rs 25,000. You can further reduce its price by applying other offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X